Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जेल सीखने और अच्छा बनने का स्थान-प्रो०कप्तान सिंह सोलंकी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 23 Nov 2015

Last updated on: Nov 23, 2015, 00:00 IST

जेल सीखने, मनन करने और अच्छा बनने का स्थान है। यहां अनेक महानुभावों ने देष व समाज की रक्षा के लिए अपनी जिन्दगी के पल बिताने पडे़ हैं। लेकिन वे जेल से और अधिक आत्मबल लेकर तथा अधिक महान नागरिक बनकर निकले। यह बात हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रषासक प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने आज बुड़ैल जेल में ‘एक षाम ली कार्बूजिए के नाम’ कार्यक्रम में कैदियों को सम्बोधित करते हुए कही। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन चण्डीगढ जेल विभाग ने इंटैक संस्था के सहयोग से किया था।

प्रो0 सोलंकी ने आगे कहा कि कैदियों की जिन्दगी में जो कुछ भी हुआ है उसे भुलाकर उन्हें अच्छे नागरिक बनना चाहिए। कार्यक्रम में कैदियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है और इसलिए आज यहां जेल नहीं बल्कि किसी स्कूल के वार्षिकोत्सव जैसा माहौल लग रह है। कैदियों को षुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही वे दिन आएंगे जब वे जेल से बाहर होंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए इंटैक की भी सराहना की।कार्यक्रम में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोषनलाल ने ‘घंूघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं’ गीत गाकर समां बांध दिया। इसी प्रकार हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के आयुक्त सेवानिवृत आई.ए.एस. सरवन कुमार ने गुरदास मान का गीत ‘लाई बेकद्रां नाल यारी कि टुट के तड़क तड़ के’ पर खूब तालियां बटोरीं। 

कैदियों ने भी हिन्दी, पंजाबी गानों, हरियाणवी रागनी और भंगड़ा व अन्य नृत्यों के माध्यम से खूब मनोरंजन किया।इससे पहले इंटैक के संयोजक सेवानिवृत आई0पी0एस0 अधिकारी वी0 के0 कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया और अपनी संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कैदी कल्याण कोष में 21 हजार रूपये राषि देने की घोषणा भी की। उपमहानिरीक्षक जेल, चण्डीगढ ए0 एस0 चीमा ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा, राज्यपाल की सचिव नीलम पी0 कासनी व चण्डीगढ प्रषासन के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD