Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

मुख्य सचिव ने दिए बजट घोषणाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Nov 2015

Last updated on: Nov 19, 2015, 00:00 IST

वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान बजट घोषणाओं एवं भारत सरकार से वाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं और केन्द्रीय प्रायोजित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आज यहां मुख्य सचिव श्री पी. मित्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मुख्य सचिव ने समस्त प्रशासनिक सचिवों को बजट घोषणाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि, बागवानी, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, पशु पालन, ग्रामीण विकास, सामाजिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को जहां कार्यान्वयन प्रक्रिया में एक से अधिक विभाग शामिल हो, को आपस में तालमेल स्थापित करने का आग्रह किया।श्री पी. मित्रा ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि विभाग ने अक्तूबर, 2015 तक एक लाख के लक्ष्य के मुकाबले 60 हजार मृद्धा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए हैं। सितम्बर, 2015 तक 902 पॉलीहाउस स्थापित किए गए हैं और चालू वित्त वर्ष के दौरान 1780.50 लाख रुपये की लागत से 1250 पॉलीहाउस स्थापित करके 14.27 हेक्टेयर क्षेत्र को इसके अन्तर्गत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 5000 वर्मी इकाईयां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि 60 हजार उन्नत किस्म के पौधों का आयात करके इन्हें बागवानों में वितरित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि ढाबों, हलवाई, चाय और चाट दुकानों के लिए वैट की अदायगी में छूट की सीमा को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं मेडिकल चिकित्सा विभाग को बिलासपुर जिले में अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एमस्) स्थापित करने के लिए वन स्वीकृतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कांगड़ा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में बर्न यूनिट के सुदृढ़ीकरण के लिए 4.41 करोड़ डॉलर स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 2.77 करोड़ डॉलर प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 7503 आशा वर्करों को चयनित किया जा चुका है। चालू वित्त वर्ष के दौरान चिकित्सकों के 200 तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के 500 पदों को भरा गया है। राज्य में ‘बेटी है अनमोल योजना’ के अन्तर्गत छात्रवृत्ति में 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है।श्री मित्रा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों जिनकी सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई है, के परिवार की आय सीमा को 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि को मौजूदा 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये किया गया है।बैठक में वाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं और विभिन्न प्रायोजित योजनाओं तथा इन योजनाओं में भारत सरकार से प्रतिपूर्ति के अतिरिक्त राज्य सड़क परियोजना, हि.प्र. मिड हिमालयन वाटरशैड विकास परियोजना, स्वां वाटरशैड परियोजना, पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना, ट्रांसमिशन परियोजनाएं, सावड़ा-कुड्डू, काशंग, शॉंग-टॉंग और सैंज जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा भी की गई। मुख्य सचिव ने विभिन्न वाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं तथा केन्द्रीय प्रायोजित परियोजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने तथा आबंटित बजट के विरूद्ध पूर्ण प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.सी. फारका, श्री तरूण श्रीधर, श्री नरेन्द्र चौहान, श्री पी.सी. धीमान, डॉ. श्रीकांत बाल्दी, श्रीमती मनीषा नंदा, सचिव, विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD