Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अविनाश राय खन्ना के दखल पर शिकागो में एनआरआई सिख पर हमला करने वालों पर मामला हुआ दर्ज

सुषमा स्वराज ने अविनाश राय खन्ना को कहा, एनआरआईज के हितों की सुरक्षा है प्राथमिक ड्यूटी, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अविनाश राय अविनाश राय खन्ना को दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Oct 2015

Last updated on: Oct 29, 2015, 00:00 IST

अमेरिका के शिकागो शहर में भारतीय मूल के सिख अमरीकी नागरिक इन्द्रजीत सिंह मक्कड़ पर हमला करने वालो पर शिकागो पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना को दी और कहा कि विदेशों में रहते भारतीय मूल के नागरिकों के हितों और उनकी सुरक्षा को विश्वसनीय बनाना उनकी प्राथमिक ड्यूटी है। 

वर्णनीय है कि खन्ना ने मीडिया की रिर्पोट्स पर को आधार बनाते हुये यह मामला केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया था, जिनमें अमेरिका में सिखों पर नसली भेद के चलते बढ़ रहे हमलों (हेट क्राइम) पर चिंता व्यक्त करने के साथ-साथ इस मामले में दोषियों को पकडऩे में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई थी। खन्ना ने ऐसी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुये केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। केंद्रीय विदेश मंत्रालय को लिखे इस पत्र के जबाव में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खन्ना को भेजे गये पत्र में बताया गया कि इन्द्रजीत सिंह मक्कड़ पर हमला करने वाले नाबालिग अपराधी पर हेट क्राइम का मामला दर्ज करते हुये शिकागो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल मक्कड़ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस मामले में भारतीय दूतावास का एक अधिकारी मक्कड़ के घर भी गया और पूरे मामले की जानकारी ली। केंद्रीय विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि हमले के बाद विभिन्न संगठनों ने  ने हेट क्राइम के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुये ‘यूनिटी मार्च’ निकाले, जिनमें अमेरिकी कांग्रेस के नुमाइंदे भी शामिल हुये।खन्ना को भेजे गये जबाव में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आश्वासन दिया कि विदेशों में भारतीय मूल के नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा को विश्वसनीय बनाना उनकी प्राथमिकता है।

 

Tags: Sushma Sawraj , AVINASH RAI KHANNA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD