Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण

 

नजमा हेपतुल्‍ला ने उत्‍तर क्षेत्र में अल्‍पसंख्‍यकों के कल्‍याण के लिए योजनाओं के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Oct 2015

Last updated on: Oct 12, 2015, 00:00 IST

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक मामले मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला ने आज उत्‍तरी भारत के राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों में अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय की अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण योजनाओं के कार्यान्‍वयन पर विचार-विमर्श के लिए श्रीनगर में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। श्रीनगर के शेर-ए-कश्‍मीर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केन्‍द्र में आयोजित हुई इस बैठक में सात राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों से भाग लिया। इन राज्‍यों में उत्‍तराखंड, उत्‍तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू एवं कश्‍मीर शामिल थे।बैठक के बाद एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, डॉ. हेपतुल्‍ला ने संबंधित विभागों द्वारा किये जा रहे कार्य की गति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। अल्‍पसंख्‍यकों के लिए योजनाओं के कार्यान्‍वयन की दिशा में सभी मुख्‍यमंत्रियों की चिंता पर उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि नागरिक अपने लाभ के लिए चलाई गई इन योजनाओं का लाभ लेने में सफल होंगे।देश के विभिन्‍न भागों में कल्‍याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए, उन्‍होंने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक कार्य मामले मंत्रालय ने अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के लोगों को क्षेत्र विशेष कौशल प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया है ताकि एक शानदार आजीविका अर्जित करने के उनके कार्यक्षेत्रों में वृद्धि हो सके। 

उन्‍होंने कहा कि उस्‍ताद योजना (विकास के लिए पारंपरिक कलाओं/शिल्‍पों में कौशल और प्रशिक्षण का उन्‍नयन) ऐसे उदाहरण में से एक है।डॉ. हेपतुल्‍ला ने कहा कि कश्‍मीर की पारंपरिक कलाएं और शिल्‍प इसलिए मुश्‍किल का सामना कर रहीं है क्‍योंकि युवा पीढ़ी उन्‍हें व्‍यवसाय के तौर पर अपनाने को इच्‍छुक नहीं है। विपणन में कमियां ही इस स्‍थिति का कारण है इसकी पहचान करते हुए उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय ऐसी बाधाओं को दूर करने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करेगा ताकि शिल्‍पियों अपने उत्‍पादों को देशभर और विश्‍व के उपभोक्‍ताओं तक पहुँचाने में सफल हो सकें। डॉ. हेपतुल्‍ला ने यह भी कहा कि भारत सरकार विकास प्रयोजनों के लिए देशभर में वक्‍फ भूमि के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री महोदया ने विश्‍वास दिलाया कि अतिक्रमण की गई वक्‍फ भूमियों को शीघ्र अति शीघ्र प्राप्‍त किया जाएगा।उन्‍होंने यह भी कहा कि मंत्रालय ने मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ छात्रों के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया है। उन्‍होंने कहा कि इससे छात्रों को वर्तमान में रोजगार बाजारों की चुनौतीपूर्ण आवश्‍यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD