Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

ऊधमपुर ट्रक हमला मामले के खिलाफ कश्मीर बंद, श्रीनगर में झड़पें

	ऊधमपुर ट्रक हमला मामले के खिलाफ कश्मीर बंद, श्रीनगर में झड़पें
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Oct 2015

Last updated on: Oct 12, 2015, 00:00 IST

ऊधमपुर में एक ट्रक पर हुए हमले के खिलाफ अलगाववादियों के आह्वान पर सोमवार को कश्मीर बंद रहा। श्रीनगर के कुछ इलाकों में हिंसक वारदात भी हुईं।श्रीनगर के पुराने इलाकों में प्रदर्शनकारी युवाओं ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पत्थर फेंके। सुरक्षा बलों को कई जगहों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।सुरक्षा बल दोपहर के समय प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दे रहे थे लेकिन वे बार-बार बोहरी कदल, सराफ कदल, राजौरी कदल और आसपास के इलाकों में जमा हो जा रहे थे।घाटी के हर शहर और लेह तथा कारगिल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।शुक्रवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊधमपुर में एक ट्रक पर आसामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंके थे। इससे ट्रक में मौजूद दो लोग जलने से घायल हो गए थे। 

ड्राइवर ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।घाटी में सभी राजनैतिक दलों और व्यापारिक संगठनों ने ट्रक पर हमले की एक स्वर में निंदा की है।घटना के खिलाफ हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों, जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट द्वारा बुलाए गए कश्मीर बंद को कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चर फेडरेशन ने अपना समर्थन दिया था और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी।विधानसभा में वरिष्ठ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा, "हम हमले की निंदा करते हैं।" उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी।नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने शनिवार को ट्रक हमले मामले पर सदन का बहिष्कार किया था। दोनों दलों का कहना था कि हमले से राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा पहुंच सकता है।

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD