Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

महर्षि वाल्मीकि ने उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया- कृष्ण कुमार बेदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 03 Oct 2015

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया। ऐसे महान देशभक्तों व महानुभावों के जन्म दिवस को एक समारोह के रूप में नही बल्कि, उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे महान पुरूषों के जीवन व आदर्शों से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। श्री कृष्ण कुमार बेदी आज स्थानीय महर्षि वाल्मीकी सामुदायिक भवन में आगामी 24 अक्तूबर को कैथल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह की तैयारियों के लिए समाज के नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। इस दिवस पर हरियाणा मंत्री मंडल के सदस्य व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि जी के किए गए कार्यों व उनके समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष को याद करेंगे। 

इस समारोह में प्रसिद्ध सुफी गायक श्री हंसराज हंस को बुलाया गया है, जो अपनी गायन शैली से उपस्थित जन का मन मोह लेंगे। श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी के जन्म दिवस पर लाखों की तादाद में लोग इक्ट्ठे होकर समाज की एकजुटता का परिचय देंगें तथा समाज के उत्थान के लिए उठाए जाने वाले विभिन्न उपायों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। यह दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इस देश को आजाद करवाने में डा. भीम राव अम्बेडकर, वी सावरकर, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेकों नेताओं व शुरवीरों के साथ-साथ किसानों, मजदूरों ने भी संघर्ष किया था। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सिर्फ कांग्रेस के नेताओं का योगदान नही था, बल्कि आजादी के लिए जाट समुदाय के लोगों ने भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राव तुलाराम ने कुर्बानी देकर इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों के साथ अन्याय किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत देश पर कुर्बानी देने वाले योद्धाओं व शुरवीरों को कभी भी भुलाया नही जा सकता। इस बैठक को हरियाणा वाल्मीकि महासभा के सचिव श्री एम.एल सारवान, रविदास सभा के प्रधान रामकुमार, पूर्व विधायक बनारसी दास, फूल सिंह खेड़ी के अतिरिक्त ऋषि पाल बेदी, श्याम लाल कल्याण, अनिल सौदा, नायब सिंह वाल्मीकि, राजेंद्र कल्याण, रामचंद्र करोड़ा, रणधीर बात्ता, राकेश खानपुर, बलबीर चौहान, सत्यवान ढि़लोड ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेश कलौदा, अनिल सौदा, रामलाल कल्याण, नरंजन दास सौदा, नरेश कुमार, सुरेंद्र पहलवान उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD