Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

झाबुआ विस्फोट : दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

5 Dariya News

झाबुआ , 13 Sep 2015

Last updated on: Sep 13, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुए विस्फोट के बाद हालात का जायजा लेने पेटलावाद पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों के गुस्से को शांत करने की कोशिश करते हुए भरोसा दिलाया है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि शनिवार सुबह पेटलावाद के न्यू बस स्टैंड के करीब स्थित सेठिया होटल में गैस सिलेंडर के फटने और उसके बाद होटल के करीब स्थित विस्फोटक गोदाम में हुए विस्फोट के चलते 87 लोगों की मौत को गई थी। विस्फोटक गोदाम राजेंद्र कासवा नाम के व्यक्ति का है।
हालात का जायजा लेने पेटलावाद पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर भीड़ को भरोसा दिलाया कि इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी। घायलों के इलाज के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के बीच जाएंगे और उनकी हालत को देखेंगे। जिस बात की उन्हें जरुरत होगी, उसका इंतजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पेटलावाद से तभी लौटेंगे, जब समस्या का समाधान हो जाएगा।
अस्पताल से घटना स्थल की ओर जाते समय मुख्यमंत्री को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भीड़ ने उनके काफिले को रोक दिया। इसके चलते पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। भीड़ में मौजूद लोग विस्फोटक के संग्रहकर्ता कासवा की गिरफ्तारी करने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रशासनिक अफसरों पर भी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।भीड़ के गुस्से को देखते हुए मुख्यमंत्री चौहान वाहन से उतर कर लोगों के साथ सड़क पर बैठ गए और उनकी बातें सुनी।
उन्होंने लोगों को यह समझाने की कोशिश की, कि सरकार उनके साथ है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलवा ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि विस्फोटक का संग्रह करने वाले राजेंद्र कासवा की तलाश जारी है। उनके परिजनों से पूछताछ की गई है। मगर राजेंद्र का कोई पता नहीं चला है। वह झाबुआ से भाग गया है।हादसे के विरोध में रविवार को झाबुआ और पेटलावाद बंद का आयोजन किया गया है। आम जन-जीवन थम गया है। पेटलावाद में विस्फोट को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।ज्ञात हो कि सेठिया होटल में गैस सिलेंडर फटने के बाद एक मकान में विस्फोट हुआ था। इस मकान में विस्फोटक रखा हुआ था। इस विस्फोट में कई मकान मलबे के ढेर में बदल गए थे। यह विस्फोटक खनन कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता है।


 

Tags: HADSA , Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD