Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

अमृतसर एवं मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पर्यटकों को आन अराइवल वीज़ा दिया जाये -सोहन सिंह ठंडल

विरासती एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए पंजाब को सर्वोत्तम स्थान बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Sep 2015

Last updated on: Sep 03, 2015, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने राज्य को विरासती, धार्मिक सैलानियों के लिए सर्वोत्तम स्थान बताते हुये भारत सरकार से मांग की है कि अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और मोहाली में नये बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में सैलानियों को आन अराइवल वीज़ा दिया जाये। स. ठंडल ने यह बात पंजाब के 7 दिनों के दौरे पर आये 10 देशों के 32 विद्यार्थीयों को सैक्टर 24 स्थित होटल पार्क व्यू में विदायगी देने के पश्चात कही। पंजाब के विभिन्न शहरों के दौरे के अवसर पर राज्य के विरासती, एतिहासिक, धार्मिक स्थानों से बेहद प्रभावित हुये विद्यार्थीयों से मुलाकात के पश्चात स. ठंडल ने कहा कि यह विद्यार्थी इंडियन ओवरसीज़ मंत्रालय के 'भारत को जानिए (नोअ इंडिया) कार्यक्रम के 35वें एडीशन के तौर पर पंजाब के 7 दिवसीय दौरे पर आये थे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में विरासती, ऐतिहासिक, फार्मिन्ग टूरिज्म, धार्मिक सैलानियों के लिए और अधिक संभावनांए हैं परंतु विदेशों से आने वाले सैलानियों को दिल्ली के रास्ते आने से सफर लंबा हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मोहाली एवं अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सैलानियों को आमद पर ही वीज़ा देने की सुविधा आरंभ की जाये तो सैलानियों की संख्या और बढ़ सकती है जिससे राज्य की आर्थिकता को बड़ा प्रौत्साहन मिलेगा। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आगे यह मांग रखी। स. ठंडल ने विद्यार्थीयों के दौरे संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि यह 21 दिनों के भारत दौरे पर आये हैं जिसमें से 14 दिन दिल्ली और आगरा में घूम कर आये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पारटरन स्टेट के तौर पर 10 देशों से आये 32 विद्यार्थीयों की मेज़बानी करते हुये इनको स्टेट गेस्ट घोषित किया था। पंजाब के 7 दिवसीय दौरे के अवसर पर इन विद्यार्थीयों ने श्री अमृतसर साहिब में हरमंदिर साहिब, दुर्गयाणा मंदिर, जलियांवाला बाग, अटारी वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा कपूरथला में साईस सिटी, पुरातन किला, श्री आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा, तख्त श्री केशगढ़ साहिब, पटियाला में किला मुबारकपुर, शीश महल, चप्परचिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादर यादगार एवं चंडीगढ़ की विभिन्न पर्यटक स्थानों का दौरा किया। 

स. ठंडल ने कहा कि पंजाब सरकार विरासती स्थानों को विशेष तवज्जो देते हुये इन सैलानियों के लिए आकर्षण भरपूर बनाया है। पुरातन धरोहर की संभाल के साथ कई और विरासती यादगारें निर्मित की हैं। जिनमें विरासत-ए-खालसा, चप्परचिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादर यादगार, बड़ा एवं छोटा घल्लूघारा आदि प्रमुख हैं। जंग-ए-आजादी यादगार भी शीघ्र तैयार हो जायेगी। विद्यार्थीयों ने स. ठंडल से मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार द्वारा की मेहमान निवाज़ी के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर स. ठंडल ने मलेशिया से आये विद्यार्थीयों के साथ उनकी स्थानीय भाषा मिलाई में भी बात की जिससे विद्यार्थी बहुत खुश एवं प्रभावित हुये।इस ग्रुप में इज़राइल के आठ, मोरिश्यस के पांच, फ्रांस एवं दक्षिण अफ्रीका के चार-चार, त्रिनिदाद टूबगो के तीन, मलेशिया, फिज़ी एवं म्यांमार के दो-दो और कनाडा एवं श्री लंका का एक विद्यार्थी शामिल था। इंडियन ओवसीज़ मंत्रालय द्वारा वर्ष में चार ग्रुपों को देश के दौरे पर बुलाया जाता है। इस ग्रुप में ऐसे विद्यार्थी शामिल किये जाते हैं जिनके पिता -पूर्वज भारत से संबंधित होते हैं ताकि इनको भारत का दौरा करवाकर अपनी जड़ों से जुडऩे का अवसर दिया जाये। दिल्ली के लिए रवाना होने से पूर्व स. ठंडल ने गत् रात्रि सैक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू में विद्यार्थीयों को विदायगी भोज दिया। इस अवसर पर विद्यार्थीयों के विभिन्न दलों ने मंत्री के साथ फोटो खिचवाये। इस अवसर पर पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक श्री वसंता राजकुमार, ग्रुप के साथ तैनात नोडल अधिकारी श्री हरसिमरन भूल्लर भी उपस्थित थे। 

 

Tags: SOHAN SINGH THANDAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD