Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सदभावना यात्रा पर निकले लद्दाख क्षेत्र का दल राज्यपाल मिला

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ , 31 Aug 2015

Last updated on: Aug 31, 2015, 00:00 IST

हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ के प्रशासक प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने सेना के सहयोग से विभिन्न प्रदेशों की सदभावना यात्रा पर निकले लद्दाख क्षेत्र के एक दल का आज यहां राजभवन में पहुंचने पर स्वागत किया। राज्यपाल ने इस 26 सदस्यीय दल का परिचय लेते हुए उस क्षेत्र में हो रहे विकास, शिक्षा के स्तर, वहां के रीति-रिवाज आदि की जानकारी प्राप्त की।बातचीत के दौरान इस दल के सदस्यों ने बताया कि पहले उनके गांवों में स्कूल नहीं होते थे। इसलिए वे पढ-लिख नहीं सके लेकिन सब लोग हिन्दी बोल व समझ लेते हैं। अब गांवों में स्कूल खुल गए हैं और उनके सब बच्चे पढने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र से बाहर आकर देश की प्रगति व विकास को देखकर उन्हें आश्चर्य हो रहा है। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश के दूरदराज के क्षेत्रों के नागरिकों को देश की गौरवमयी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत के अलावा वर्तमान समय की प्रगति व तरक्की की जानकारी देना अति आवश्यक है ताकि वे इस गौरवशाली देश का नागरिक होने पर गर्व महसूस करें। देश के ऐतिहासिक स्थलों आदि का भ्रमण यह जानकारी प्रदान करने में बहुत सहायक है। उन्होंने इस भ्रमण का आयोजन करने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी और इस दल को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दल का नेतृत्व कर रहे मराठा रेजीमेंट के कैप्टन मिथिलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस दल में विभिन्न गांवों के 40 साल की आयु तक के वे नागरिक हैं जिन्होंने कभी अपने गांव से बाहर जाकर नहीं देखा। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से शुरू हुई इस 12 दिवसीय यात्रा में यह दल द्रास होते हुए श्रीनगर व जम्मू से चण्डीगढ पहुंचा है। चण्डीगढ में एक सितम्बर तक यह दल रोज गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेक, राजकीय संग्रहालय व आर्ट गैलरी के अलावा शॉपिंग माल व मार्किट का भी भ्रमण करेगा।इस अवसर पर राज्यपाल की सचिव नीलम पी0 कासनी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD