Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

चीन के साथ अप्रैल-मई में 8 अरब डॉलर व्यापार घाटा : निर्मला सीतारमन

निर्मला सीतारमन
निर्मला सीतारमन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2015

Last updated on: Aug 07, 2015, 00:00 IST

चीन के साथ व्यापार घाटा मौजूदा कारोबारी साल के प्रथम दो महीने में आठ अरब डॉलर दर्ज किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को संसद में दी गई। व्यापार घाटा 2014-15 में 48.47 अरब डॉलर था, जो 2013-14 में 36.2 अरब डॉलर था।वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, "चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे का मूल कारण यह है कि चीन का अधिकतर निर्यात विनिर्मित वस्तुओं का होता है, जिसकी मांग भारत में दूरसंचार और बिजली क्षेत्र में तेजी से हो रहे विस्तार के कारण है। दूसरी ओर भारत अधिकतर प्राथमिक उत्पादों और कच्चे मालों का निर्यात करता है।"

उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात योग्य उत्पादों की पहचान करने के लिए कई कदम उठा रही है, ताकि चीन सहित अन्य व्यापार साझेदारों के साथ व्यापार संतुलन हासिल किया जा सके।करीब सात महीने से देश के निर्यात में गिरावट को देखते हुए सरकार ने गत महीने व्यापार विकास और संवर्धन परिषद स्थापित किया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री इसका अध्यक्ष होगा, जिसमें राज्यों के व्यापार, वाणिज्य मंत्री और अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इसमें वाणिज्य, राजस्व, जहाजरानी, नागरिक उड्डयन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और आर्थिक मामलों के 14 केंद्रीय सचिवों को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

वैश्विक आर्थिक सुस्ती, कच्चे तेल की कीमत घटने और रुपये में मजबूती आने से जून में लगातार सातवें महीने निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। जून में 22.29 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात हुआ, जो साल-दर-साल आधार पर 15.82 फीसदी कम है।एक अन्य सवाल के जवाब में सीतारमन ने कहा कि भारत 11 अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता और पांच अन्य देशों के साथ तरजीही व्यापार समझौता कर रहा है।उन्होंने कहा, "भारत कुछ देशों के साथ एफटीए और पीटीए के लिए वार्ता कर रहा है। इन देशों में इजरायल और यूरोपीय संघ भी शामिल हैं।"

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD