Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चौथा राष्ट्रीय हार्ट फेल्यर सम्मिट हुआ शुरू

राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने किया उद्घाटन,पहले दिन हार्ट फेल्यर और एंडोवस्कुलर बीमरियों पर हुई चर्चा: डॉ. बाली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Aug 2015

Last updated on: Aug 01, 2015, 00:00 IST

दो-दिवसीय चौथा राष्ट्रीय हार्ट फेल्यर सम्मिट और लाइव वर्कशॉप एंड सिम्पोजियम ऑन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी (एलडब्ल्यूएसआईसी-2015) आज होटल ललित में शुरू हुए। यह हार्ट फाउंडेशन, फोर्टिस हॉस्पिटल, आईएमए और कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का मिला-जुला प्रयास है।राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने इवेंट का उद्घाटन किया जो कि हार्ट फाउंडेशन की तरफ से भारत के नौजवान कार्डियोलॉजिस्ट्स को दिया जाने वाली यह चौथी अकादमिक पहल है।

आज यहां शुरुआत करते हुए जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय कार्डियोलॉजिस्ट और हार्ट फाउंडेशन के चीफ पैटरन डॉ. एच.के. बाली ने बताया कि पहले दिन कॉन्फ्रेंस में हार्ट फेल्यर और एंडोवस्कुलर बीमारियों पर बात हुई। एससीएआई के सहयोग से नौजवान इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट्स के लिए यहां दो दिन का कोर्स भी शुरू हुआ है जिसमें करीब 100 बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट आमंत्रित प्रतिनिधियों के तौर पर पधारे हैं। इस मौके पर डॉ. बाली के साथ यूएसए की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा हेल्थ की कार्डियोलॉजी डिविजन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लुइस ए. गज़मैन और जर्मनी के यूनिवर्सिटी हार्ट सेंटर बैड क्रोजि़ंगन के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डॉ. मिरोस्लॉ फरेंक भी मौजूद थे।डॉ. बाली ने आगे बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 400 प्रतिनिधियों ने पहले दिन विचार-विमर्श सत्र में भाग लिया। डॉ. बाली और उनकी टीम ने फोर्टिस हॉस्पिटल की कैथ लैब में लाइव इंटरवेंशनल प्रक्रिया की जिसे वेन्यू पर दिखाया गया। डॉ. बाली ने बताया कि कैसे हार्ट फेल्यर पेसमेकर इंप्लांट किया जाता है।

दोपहर में ऐसा केस सामने आया जिसमें बड़ी आर्टरी (एऑर्टा) को बिना सर्जरी के स्टंट ग्राफ्ट से रिपेयर किया गया। इस रीजन में ऐसा पहली बार हुआ जब स्टंट ग्राफ्ट का प्रस्तरण लाइव दिखाया गया।कॉन्फ्रेंस के दौरान यूएस के क्लेवलैंड क्लीनिक से आए डॉ. मंदीप भार्गव ने खतरनाक एरिथमियस के इलाज पर लेक्चर दिया। यूएस के ही केडर्स सेनाई हॉस्पिटल के डॉ. सैबल कर ने हार्ट फेल्यर के नॉन-फार्माकोलोजिकल ट्रीटमेंट के बारे में बात की। उन्होंने दिखाया कि आर्टिफिशियल मकैनिकल हार्ट जैसे लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस रिफ्रेक्टरी हार्ट फेल्यर के मरीजों के लिए काफी मददगार होता है। डॉ. गज़मैन ने बड़ी आर्टरी की पेचीदा बीमरियों को मैनेज करने के लिए लेटेस्ट तकनीक के बारे में बताया। ऐसा पाया गया कि प्रतिनिधि बेहद ध्यान से इस चर्चा में भाग ले रहे थे और इलाज के नए विकल्पों के बारे में अपने संशय स्पष्ट कर रहे थे।डॉ. बाली ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के अगले और आखिरी दिन कोरोनरी आर्टरी बीमारियों और उनके इलाज के नए डिवाइस पर फोकस होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एऑर्टिक वॉल्व लगाने की तकनीक पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

 

Tags: AVINASH RAI KHANNA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD