Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jun 2015

Last updated on: Jun 30, 2015, 00:00 IST

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 15 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों ने केन्‍द्र सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि सरकार ने देश के विकास के लिए बहुत सोचे-समझे तरीके से एक नई आर्थिक दिशा तय की है। उनका कहना था कि सरकार की पारदर्शिता बरतने की प्रतिबद्धता के परिणामस्‍वरूप उसकी विश्‍वसनीयता बहाल हुई है।प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों ने सरकार द्वारा की गई पहलों जैसे व्‍यवसाय को आसान बनाने, मेक इन इंडिया, स्‍मार्ट सिटी मिशन, सभी के लिए मकान, स्‍वच्‍छ भारत अभियान, स्‍वच्‍छ ऊर्जा मिशन और जन धन योजना की सराहना करते हुए इन्‍हें ''दूरदर्शिता, नवोन्‍मेष और उच्‍च प्रभाव'' वाला बताया। उन्‍होंने कहा कि इन अभियानों की गति और इनका शुरू होना उत्‍कृष्‍ट और अभूतपूर्व है।सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने खाना पकाने की गैस पर सब्सिडी के हस्‍तांतरण, और विभिन्‍न क्षेत्रों में एफडीआई की सीमा बढ़ाने के लिए पहल सहित वृहद आर्थिक प्रबंधन की महत्‍वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं की चर्चा की। बातचीत के दौरान सदस्‍यों ने कहा कि पिछले वर्ष में लघु और मध्‍यम क्षेत्र का असाधारण विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों के सुझावों का स्‍वागत किया और सीआईआई को इस बात के लिए प्रोत्‍साहित किया कि वह भारतीय उद्योग को एक निर्धारित समय के भीतर पहचाने गए प्रमुख क्षेत्रों में आत्‍मनिर्भरता बढ़ाने के लिए प्रेरित करे। उन्‍होंने कहा कि तीन क्षेत्र भारत के आयात बिल में सबसे अधिक योगदान देते हैं ये हैं – तेल और पेट्रोलियम, इलैक्‍ट्रॉनिक वस्‍तुएं और रक्षा। उन्‍होंने कहा कि इनमें से प्रत्‍येक क्षेत्र में भारतीय उद्योग के लिए नवोत्‍पाद करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्‍होंने विभिन्‍न तरीकों से परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए हर महीने उनके द्वारा केन्‍द्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों, राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों के साथ की जाने वाली प्रग‍ति बैठकों का जिक्र किया।प्रधानमंत्री ने विश्‍वास और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के आधार पर शासन की अपनी दूरदर्शिता को दोहराया और भारतीय उद्योग से कहा कि वह टेक्‍नोलॉजी की दृष्टि से आत्‍मनिर्भरता की दिशा में कार्य करें।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD