Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

उपराष्ट्रपति अंसारी पर माधव के ट्वीट के लिए माफी मांगें प्रधानमंत्री : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2015

Last updated on: Jun 22, 2015, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बांटनेवाली राजनीति करने का आरोप लगाया और भाजपा नेता राम माधव द्वारा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर किए गए ट्वीट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा महासचिव माधव ने योग दिवस समारोह में अंसारी के अनुपस्थित रहने पर ट्वीट कर उनका उपहास उड़ाया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी डिलीट भी कर दी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "प्रधानमंत्री और भाजपा महासचिव राम माधव को इस मामले में निश्चित तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उपराष्ट्रपति को प्रोटोकॉल के चलते निमंत्रित नहीं किया गया था। यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश के तहत किया गया।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने और तीखा हमला करते हुए कहा, "राम माधव की टिप्पणी दर्शाती है कि योग दिवस के पीछे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की मंशा ही छिपी थी।"रमेश ने कहा, "मोदी सिर्फ एक चीज जानते हैं, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण। राम माधव का घृणित बयान ध्रुवीकरण के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया।"इससे पहले सोमवार को ही केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने उपराष्ट्रपति को आमंत्रित न किए जाने के सरकार के फैसले का बचाव किया।नाइक ने पत्रकारों से कहा, "प्रधानमंत्री के मुख्य अतिथि रहते उपराष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया जा सकता था।"गौरतलब है कि राम माधव ने टिप्पणी कर उपराष्ट्रपति के योग दिवस समारोह में अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाए थे।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD