Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

भारत वर्ष एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से विश्व योग गुरू बनने की दिशा में अग्रसर हुआ : कर्ण देव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 21 Jun 2015

पूरी दुनिया को योग के साथ जोड़कर पूरे संसार को स्वस्थ बनाया जाएगा, क्योंकि शरीर स्वस्थ है तो दुनिया के हर सुख के माईने हैं। भारत वर्ष एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से विश्व योग गुरू बनने की दिशा में अग्रसर हुआ है तथा भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है।ये शब्द खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव काबोज ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय सूरजमल स्टेडियम में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मु यातिथि के रूप में योगा यास के उपरांत योग साधकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मु यातिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। इस मौके पर उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण मुरारी, अतिरिक्त उपायुक्त श्री जितेंद्र कुमार, एसडीएम आरके सिंह, नगराधीश नवीन आहुजा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्री राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र स्लेटी उपस्थित रहे तथा योगा यास किया। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर 177 देशों ने योग का समर्थन करके पूरी दुनिया में योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 47 मुस्लिम देशों ने भी योग को अपनाकर सराहनीय पहल की है। श्री का बोज ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। योग भारतीय संस्कृति के साथ हमेशा से जुड़े रहे हैं। ऋषि मुनियों ने योग की क्रियाओं से ही दीर्घायु को प्राप्त किया है। वेदों में भी कहा गया है कि निरोगी काया सबसे बड़ा धन है।

राज्य मंत्री ने कहा कि संसार का सबसे बड़ा सुख स्वस्थ शरीर है। सारी व्यवस्थाएं सुखी जीवन पर ही आधारित है और सुखी व्यक्ति ही दुनिया के हर सुख का अहसास कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने देश में योग के प्रति जागरूकता लाकर संसार को योग के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी योग के साथ जोडऩे के लिए स्कूलों में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। यदि बच्चे योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे, तभी वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम हासिल कर पाएंगे। योग के कारण शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में कामयाबी मिलेगी। राज्य मंत्री ने सभी योग साधकों को स्वयं को एक स्वस्थ एवं शांति प्रिय मानव बनाने, अपने प्रत्येक कार्य से चारों और शंाति और स्नेहपूर्ण वातावरण बनाने, अपने अह्म को समाप्त करने का प्रयत्न करने, पूरे विश्व को स्वयं में समाहित की कोशिश करने तथा हर व्यक्ति से एकात्म होने का प्रयत्न करने का संकल्प दिलवाया। श्री कर्ण देव का बोज ने इस मौके पर 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। सूचना जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से प्रदेश सरकार की 6 मास की उपलब्धियों की बुकलैट भी योग साधकों में वितरित करवाई गई। श्री कर्ण देव का बोज ने पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारियों को स मानित किया। 

जिला उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग ने खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग के प्रति जागरूकता से बीमारियां कम होंगी, क्योंकि हमारा खान-पान भी शरीर को स्वस्थ रखने की दृष्टि से उतना पौष्टिक नही है, जितना होना चाहिए। प्रदुषित वातावरण केे कारण भी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। योग ही एक मात्र ऐसी विधा है, जिससे हम बीमारियों से बचकर एक स्वस्थ जीवन जीने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में योग को हमें अपनी आदतों का हिस्सा बनाना चाहिए। योग के कारण यदि शरीर स्वस्थ होगा तो व्यक्ति की कार्य क्षमता में भी सुधार आएगा। जिला उपायुक्त ने श्री कर्ण देव का बोज को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया।पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री हरिओम तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी श्री रामचरण ने भारी बारिश के कारण खड़े होकर की जाने वाली योग क्रियाएं करवाई। इन योग क्रियाओं में घुटना संचालन, वृक्षासन, अर्ध चक्करासन, त्रिकोणासन तथा गर्दन के व्यायाम शामिल हैं।इस मौके पर महावीर आर्य, उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, दर्शन सिंह मालखेड़ी, राजेश खुरानिया, बदन सिंह आर्य, मदन प्रकाश टाया, रणबीर सिंह, जयभगवान, जगदीश, मोती राम, धूप सिंह, संदीप कुमार, रेनू, इंदिरा, सीमा, किरण, राजेंद्र, नरेश व सुमन रानी अमर राविश, श्याम लाल कल्याण सहित प्रशासन व पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Karan Dev Kamboj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD