Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पाइनग्रोव स्कूल के छात्रों ने फतह की फ्रैंडशिप पीक

प्रदेश सरकार एडवेंचर टूरिजम को दे रही बढ़ावा: विनय कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 18 Jun 2015

Last updated on: Jun 18, 2015, 00:00 IST

सोलन के प्रतिष्ठित प्राइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों के एक दल ने मनाली की लगभग 17,353 फुट उंची फ्रैंडशिप पीक को फतह करने में कामयाबी हासिल की है। बारह दिन केे अभियान के बाद मनाली लौटे इस दल को मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग) विनय कुमार ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर इन उदीयमान पर्वतारोहियों को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में खेल और एडवेंचर गतिविधियां विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग मानी जाती हैं। किताबी ज्ञान के अलावा इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा इन गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ्रैंडशिप पीक पर चढ़ाई का यह अभियान सभी प्रतिभागियों के जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रहेगा, क्योंकि इस अभियान ने उन्हें कई ऐसे अनुभव दिए होंगे जोकि जीवन भर उनके काम आएंगे। फ्रैंडशिप पीक की तरह ही ये विद्यार्थी अपने जीवन में भी सभी कठिनाइयों व चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढे़ंगे।

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स व एडवेंचर टूरिजम की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें प्रणय सिंह को सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही, कर्ण युवराज को बेस्ट ट्रेनी और एपी बराड़ को मोस्ट प्रॉमीसिंग माउंटेनियर का पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा टीम लीडर यश बंसल, आर्य, हरशरण, हरचरण, लक्ष्य, हर्षदीप और अन्य को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पहले टीम प्रभारी लेफ्टिनेंट संजीव सिंघा ने मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया तथा अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का आयोजन पाइनग्रोव स्कूल प्रबंधन और हिमालया बैकपैकर्स द्वारा किया गया। समापन अवसर पर माउंट एवरेस्ट विजेता डिकी डोलमा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। हिमालया बैकपैकर्स के ललित कुमार, सुशील व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

कुल्लू-मनाली की सड़कों के रखरखाव के लिए अधिकारियों को निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग) विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुल्लू-मनाली की सड़कों के रखरखाव पर लोक निर्माण विभाग का विशेष ध्यान है और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

 

Tags: Vinay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD