Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 17 Jun 2015

Last updated on: Jun 17, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में पिछले दिनों हुई चार हत्याओं के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद का जनजीवन पर असर पड़ा है। कश्मीर घाटी में बुधवार को बंद के कारण सभी दुकानें और बाजार बंद हैं और सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद हैं।श्रीनगर और घाटी के सभी बड़े कस्बों में सभी व्यापारिक एवं शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।सरकारी दफ्तरों, बैंक और डाकखानों में कामकाज यातायात बाधित होने के कारण प्रभावित हुए हैं।वाहनों के परिचालन की मनाही के बावजूद श्रीनगर के कुछ हिस्सों में निजी और तिपहिया वाहन दिखाई दिए।पर्यटक वाहन सैलानियों को सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचाते दिखाई दिए।अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मुहम्मद यासीन मलिक, और शब्बीर शाह के नेतृत्व वाली पार्टियों सहित सभी प्रमुख अलगाववादी पार्टियों ने पूर्व आतंकवादियों और अलगाववादी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में संयुक्त रूप से यह बंद आहूत किया है।

सोपोर में पिछले दिनों अज्ञात बंदूकधारियों ने चार पूर्व आतंकवादियों की हत्या कर दी थी। अलगाववादियों का आरोप है कि हत्या के पीछे सरकार समर्थित हत्यारों का हाथ है।राज्य सरकार ने हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है इन हत्याओं के लिए हिजबुल मुजाहिदीन से टूट कर बना अलगाववादी आतंकवादी गुट जिम्मेदार है।पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल के दो आतंकवादियों अब्दुल कयूम नाजर और इम्तियाज अहमद कंदू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।पुलिस के मुताबिक, सोपोर में पूर्व आतंकवादियों की हत्या के दोनों मास्टमाइंड आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है।मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद यहां सोपोर हत्याकांड पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD