Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पाकिस्तान में मैगी की बिक्री अप्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 14 Jun 2015

Last updated on: Jun 14, 2015, 00:00 IST

पाकिस्तान में खुदरा व्यापारियों ने कहा कि भारत निर्मित नूडल्स में निर्धारित मात्रा से अधिक सीसा मिलने की खबर पर उपभोक्ताओं की तरफ से नकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के कारण इसकी बिक्री यहां जारी है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रपट से सामने आई है। भारत में पांच जून को नेस्ले मैगी नूडल्स की बिक्री पर उस वक्त प्रतिबंध लगा दिया गया, जब उसके पैकेट में सीमा से अधिक सीसा पाया गया। कंपनी ने भी अपने उत्पाद बाजार से वापस ले लिए।एक विक्रेता ने कहा, "भारत में क्या हुआ? हम नहीं जानते। यहां उपभोक्ताओं ने लोकप्रिय स्नैक्स की खरीद पर कोई विरोध नहीं जताया है। हम वितरकों को मैगी के आर्डर सामान्य तौर पर दे रहे हैं।"

कराची स्थित विक्रेता ने हालांकि कहा कि मैगी नूडल्स के वितरक दुकानदारों को बता रहे हैं कि पाकिस्तान में बेचा जा रहा उत्पाद सुरक्षित है।कुछ खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नेस्ले पाकिस्तान भी समान उत्पाद यहां बेच रहा है।इस बीच, नेस्ल पाकिस्तान ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "मैगी नूडल्स पूरी तरह सुरक्षित है और पिछले 30 सालों से इस पर भरोसा कायम है। उपभोक्ताओं का विश्वास और हमारा उत्पाद हमारी पहली प्राथमिकता है। दुर्भाग्यवश, भारत में इस उत्पाद को लेकर हालिया गतिविधि और चिंता ने उपभोक्ताओं के लिए भ्रम की स्थिति पैदा की है, इस वजह से उत्पाद सुरक्षित होने के बावजूद नेस्ले इंडिया ने बाजार से अपने उत्पाद हटाने का फैसला किया।"बयान के मुताबिक, नेस्ले पाकिस्तान भारत से मैगी का आयात नहीं करता। नेस्ले पाकिस्तान ने कहा, "पाकिस्तान में बेचा गया मैगी उत्पाद मुल्तान स्थित हमारे कबीरवाला कारखाने में बनाया गया है। पाकिस्तान में मैगी उत्पाद सुरक्षित है। पाकिस्तान में उत्पाद सुरक्षित और पाकिस्तान निर्मित है।"वेबसाइट ने दावा किया है, "नेस्ले पाकिस्तान नियमित रूप से अपने उत्पाद की जांच कराता है, उपभोक्ताओं को यह भरोसा दिलाया जा सकता है कि हमारे उत्पाद खाने में सुरक्षित हैं।"

 

Tags: Maggi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD