Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मैगी किचन से निकल सोशल मीडिया पर छाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Jun 2015

Last updated on: Jun 09, 2015, 00:00 IST

बाजार व दुकानों से गायब मैगी अब सोशल मीडिया पर छा गई है। देशभर में मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा तो इसको लेकर अब सोशल वार छिड़ गया है। फेसबुक, व्हॉट्सएप व ट्विटर जैसी सोशल साइटों और मैसेंजर्स पर कुछ लोग मैगी का मखौल उड़ा रहे हैं तो कुछ उसकी पैरोकारी में खड़े हैं। मखौल उड़ाने वाले मैगी के बहाने इस नूडल्स को पसंद करने वाली युवतियों पर भी तंज कसने में पीछे नहीं हैं तो पैरोकार मैगी पर प्रतिबंध के पीछे योगगुरु बाबा रामदेव का नाम उछालने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद बाबा 'पतंजलि नूडल्स' बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।कभी किचन का झटपट स्वाद कही जाने वाली मैगी में पखवारे भर पहले जांच में लेड (सीसा) मिलने की पुष्टि हुई तो इसके सेवन को लेकर सवाल उठने लगे। 

बच्चों और आधुनिक सोच की युवतियों का पसंदीदा व्यंजन मैगी विवादों में आ गया। सरकार ने कार्रवाई शुरू की तो तमाम घरों में सेवन कम होने लगा। बाद में बिक्री पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद मैगी किचन से निकलकर सोशल मीडिया पर पहुंच गई। मैगी को लेकर रोजाना व्हॉट्स एप पर दर्जनों नए मैसेज आ रहे हैं। फेसबुक पर मैगी की फोटो लगाकर उस पर बहस हो रही है। कुछ लोग इसे सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक मान रहे हैं तो कुछ इसे बेकार का वहम बता रहे हैं। 'साइबर वार' में युवक-युवतियों से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हैं। 

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे संदेश :

* बदनाम तो केवल दारू है गालिब, वरना किडनी और लीवर तो मैगी ने भी खराब किए हैं। अब खाओ मैगी शौक से।

* मैगी बंद होने से सबसे ज्यादा उन लड़कियों को परेशानी हो रही है, जिन्होंने अपने बायोडाटा में लिखा था- आई लाइक कुकिंग।

* हॉस्टलर्स के दर्द को समझते हुए बाबा रामदेव देसी मैगी लांच कर रहे हैं। अब तो पतंजलि की देसी सेवइयां खरीदनी पड़ेगी।

* दोस्त ने पार्टी दी है। मैन्यू में मैगी पुलाव, मैगी कोरमा, मैगी बिरयानी, मैगी चिकन, मैगी पकौड़ा सहित कई आइटम रहेंगे।

* बात इतनी भी नहीं बिगड़ी थी तेरे-मेरे दरमियां ऐ बेवफा, कि मैंने कुछ नमकीन मांगा और तू मैगी बना लाई।

* मैगी ही ऐसी थी जो केवल दो मिनट में तैयार होती थी। वरना किचन में दो मिनट में सलाद भी तैयार नहीं हो पाता।

मैगी के बहाने पीएम मोदी पर भी निशाना :

* मोदी और मैगी में क्या समानता है? मैगी दो मिनट में कोई भी बना सकता है और मोदी दो मिनट में किसी को भी बना सकते हैं।

 

Tags: MAGGI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD