Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

 

मंगोलिया यात्रा से संबंधों को नई ताकत मिली : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उलान बटोर , 17 May 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मंगोलिया की उनकी यात्रा से दोनों देशों के प्राचीन संबंधों को नई ताकत और गति मिली है। मंगोलिया का दौरा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, मंगोलिया के प्रधानमंत्री चिमद सेखनबिलग द्वारा अपने सरकारी आवास इखा तेंगर पर दिए गए रात्रि भोज में मोदी ने कहा, "इस एक दिन में हमने अपने प्राचीन संबंधों को नई ताकत और गति दी है।"मंगोलिया के प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, "मंगोलिया के लोगों को भारत के लोगों के साथ लंबे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर गर्व है। हम भारत को भगवान बुद्ध की पवित्र भूमि के संदर्भ में लेते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम गंगा नदी के पवित्र जल को अमृत मानते हैं और अद्भुत हिमालय पर्वत की श्रृंखलाओं को पृथ्वी की छत के संदर्भ में लेते हैं। भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के जरिए, प्राचीन भारत के दर्शन, संस्कृति और पांडुलिपियां मंगोलिया में रची-बसी हुई हैं।"इससे पहले भूयंत उखा स्टेडियम में मोदी ने कहा, "यदि मैं मंगोलिया के दौरे पर नहीं आया होता, तो मेरी यात्रा अधूरी रह जाती। हमारे पारंपरिक और आध्यात्मिक संबंध बहुत गहरे हैं।"मोदी चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया, तीन देशों के दौरे पर हैं।उन्होंने दुनियाभर में आर्ट ऑफ लीविंग को पेश करने के लिए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की प्रशंसा की है।इससे पहले मोदी ने स्टेडियम में लोगों को योगा करते हुए देखा। उन्होंने कहा, "मैंने लोगों को सूर्य नमस्कार करते हुए देखा। मैंने सभी आयु वर्ग के लोगों को सूर्य नमस्कार करते देखा। ये लोग वसुधव कुटुंबकम का संदेश फैला रहे थे।"उन्होंने कहा कि 21 जून, 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD