प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में दिए गए भोज में स्टूड पोर्चानी, तली हुई एस्पैरगस, कमल के बीज और आम साबूदाना क्रीम सहित ताजा फल परोसे गए। शंघाई पार्टी के सचिव हान जेंग ने मोदी को यह भोज दिया। इस भोज में सिर्फ शाकाहारी व्यंजनों को ही परोसा गया, क्योंकि मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं।विदेश मंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, व्यंजन सूची में सूप, सब्जियों वाली पेनकेक, चावल के साथ कड़ी सॉस सब्जियां, आम के व्यंजन और ताजा फल शामिल थे।