Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

नगर निकाय चुनाव में तृणमूल की जीत विपक्ष को जवाब : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Apr 2015

Last updated on: Apr 28, 2015, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी यह जीत विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के अभियान को करारा जवाब है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आगामी 30 अप्रैल को आहूत बंद की आलोचना करते हुए ममता ने बंद में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "हमें बदनाम करने के लिए जितने भी अभियान चलाए गए हैं, यह जीत उन सब का जवाब है। यहां तक कि कई सारे टेलीविजन चैनल कुछ भी नहीं कर सके।"ममता ने कहा, "तृणमूल पर किए गए हमले के अलावा, मेरे ऊपर कई सारे व्यक्तिगत हमले किए गए। मुझे नहीं पता कि अगर ऐसा किसी दूसरे राज्य में होता तो क्या परिणाम होता। एक बार फिर साबित हुआ है कि लोकतंत्र में सबकुछ जनता के हाथ में होता है।"

उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों का भी खंडन किया, जिसके मुताबिक तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान व्यापक पैमाने पर हिंसा और चुनावी गड़बड़ियों को अंजाम दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा 30 अप्रैल को आहूत बंद के लिए उनकी आलोचना की। वाम मोर्चा ने सामान्य हड़ताल और भाजपा ने राज्य भर में बंद आहूत किया है।ममता ने कहा, "हम 30 अप्रैल को 'निर्मल बांग्ला' कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां विश्व बैंक तथा यूनिसेफ को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान, प्रत्येक जिले से कुल एक लाख छात्र बंगाल को स्वच्छ तथा हरा रखने की शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा, "मैं माकपा तथा भाजपा से हड़ताल वापस लेने का आग्रह करती हूं, क्योंकि हमारा कार्यक्रम काफी पहले से निर्धारित था।"

मुख्यमंत्री ने पिछली वाम मोर्चा सरकार पर बंगाल को चलाने के लिए हड़ताल संस्कृति अपनाने का आरोप लगाते हुए बंद में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ममता ने कहा, "मेरा अनुरोध है कि हड़ताल में शामिल न हों। यदि जरूरत पड़ी, तो हम क्षतिपूर्ति करेंगे। बंगाल सीटू या भाजपा की नहीं सुनता है। बंगाल के विकास को बाधित करने का प्रयास करने वालों को हम रोकेंगे। हड़ताल में शामिल होनेवालों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD