Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हल्फियाब्यान को समाप्त करने से आम जनता को 300 करोड़ रूपए की वार्षिक राहत-सुखबीर सिंह बादल

हल्फियाबयानों की मांग 14.8 लाख से घटकर 3.20 लाख हुई

सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Apr 2015

Last updated on: Apr 27, 2015, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्फिया ब्यान खत्म करने से जहां आम लोगों को 300 करोड़ रूपए वार्षिक की बचत हुई वहीं जनता को सरकारी सेवाएं आसानी से हासिल करने की सुविधा मिली है।आज यहां जारी एक ब्यान में स.बादल जिनके पास प्रशासकीय सुधार विभाग भी है ने कहा कि वर्ष 2009 दौरान सुविधा केन्द्रों द्वारा दी गई 22.68 लाख सेवाओं में से 14.8 लाख हल्फिया ब्यानों की तस्दीक हुई थी जोकि लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण थी। उन्होंने कहा कि इसलिए स्कूलों-कालेजों में दाखिले दौरान या सरकारी सेवाओं के  िलए आवेदनों के साथ हल्फिया ब्यानों और दस्तावेजों को तस्दीक करवाने के सरकारी कार्यालयों में लोगों का तांता लगा रहता था। इसलिए सरकार ने हल्फियाब्यानों और दस्तावेजों की तस्दीक को प्राथमिकता के आधार पर बंद करके दस्तावेजों के सवै तस्दीक शुरू करने का निर्णय किया।हल्फिया ब्यानों को बंद करने और दस्तावेजों को राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापित करवाने की प्रणाली को बंद करने के लाभप्रद परिणामों का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की केवल 12 सेवाएं, जिनके लिए कानून अनुसार हल्फिया ब्यान खत्म नहीं किया जा सकता था को छोड़ कर शेष 88 प्रकार की सेवाओं के लिए हल्फिया ब्यान खत्म कर दिए गए हें जिससे लोगों की जहां 300 करोड़ रूपए वार्षिक बचत हुई है वहीं जनता को सरकार सेवाएं सरल ढंग से लेने की सुविधा मिली है।

प्रचलित रिवायती प्रणाली में सरकार व लोगों के बीच विश्वास और तालमेल की कमी को खत्म करने संबंधी उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब सरकार द्वारा इस प्रणाली को दुरूस्त करने के लिए सरकार से सरकार  (जी टू जी)सेवाओं और सरकार से नागरिक (जी टू जी)सेवाएं ऑन लाइन देने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यभर में लोगों को सेवाएं नजदीक देने के लिए 2174 सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं जोकि इस वर्ष के अंत तक पूर्ण रूप से कार्य शुरू कर देंगे। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विश्ेाष तौर पर 1700 सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं और एक सेवा केन्द्र 5000 तक की आबादी को हर प्रकार की सरकारी सेवाएं उसके निकटतम गांव में उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्यभर में 500 सांझ केन्द्र, 153 फर्दकेन्द्र, 132 सुविधा केन्द्र और 2112 ग्राम सुविधा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों के कारण जहां राज्य को देश के प्रधानमंत्री से सर्वोत्तम प्रशासकीय सेवाएं अवार्ड हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है वहीं केन्द्र से अन्य राज्यों की सरकारें भीं पंजाब के पदचिन्हों पर चलने की योजनाएं बना रहे हैं।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD