उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के करीब स्थित कोंगडूरी की पहाड़ियों में बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बुधवार को हिमस्खलन में मारे गए व्यक्ति की पहचान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमर्ग इलाका निवासी बशीर अहमद के रूप में हुई है। श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोंगडूरी पहाड़ियों में आज (बुधवार) हिमस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले की पहचान तंगमर्ग (बारामूला) के रहने वाले बशीर अहमद के रूप में हुई है।"उन्होंने कहा, "बचाव टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए हिमस्खलन स्थल पर पहुंच गई हैं कि कहीं कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है।"सर्दी के महीनों में अधिकारी जम्मू एवं कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में रहने वालों की सर्तकता के लिए रोजाना हिमस्खलन संबंधी चेतावनी जारी करते हैं।कोंगडूरी की पहाड़ियां समुद्रतल से करीब 14,000 फीट ऊपर हैं।