Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हर्बल पार्क में सैर-सपाटे की होगी व्यवस्था: हरविन्द्र कल्याण

पार्क में स्ट्रीट लाईटें, बैंच, बच्चों के लिए झुल्ले की व्यवस्था होगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा , 31 Jan 2015

विधायक हरविन्द्र कल्याण ने नगर का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना। लोगों को सुबह सैर-सपाटे की आ रही समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा। अब हाइवे पर स्थित हर्बल पार्क में ही अलग से सैर करने के लिए पार्क की व्यवस्था की जाएगी। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने हर्बल पार्क का निरीक्षण कर वन विभाग व नगरपालिका के अधिकारियों को पार्क की व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए है। लोगो को सैर करने के लिए शहर में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को मजबूरन आम रास्तों से सैर करनी पड़ती है।

हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने करनाल के एसडीएम राजीव मैहता, वन विभाग व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की।

अंडरपास का भी किया निरीक्षण

इस अवसर पर विधायक ने लड़कियों के स्कूल की व्यवस्था कराने व अंडरपास का निरीक्षण किया। हलका विधायक कल्याण ने हर्बल पार्क में ही अलग से पार्क बनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि पार्क में बुजुर्गो के लिए बैठने के लिए बैंच लगाएं जाएं। टावर स्ट्रीट लाईटे तथा झोपडिय़ों के साथ सुंदर पार्क बनाया जाएं।

उन्होंने हर्बल पार्क का भी सौंदर्यकरण करने के लिए रूपेरखा तैयार करने की बात कही। वहीं रेलवे फाटक पर निर्माणधीन अंडरपास का रास्ता दीपचंद मंडी के साथ जोडऩे पर दीपचंद मंडी के लोगों ने विधायक कल्याण के समक्ष समस्या रखी। विधायक ने लोगों की समस्या सुन कर मौके का निरीक्षण किया और शीघ्र ही इस समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया।

तैयार किए जा रहे कई प्रपोजल

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शहर का विकास करने के लिए कई प्रपोजल तैयार की जा रहीं है, लेकिन जो समस्या ज्यादा जरूरी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर करने की कोशिश की जा रहीं है। शहर में पार्क बनवाने के लिए प्रपोजल तैयार की जा रहीं है, लेकिन जब तक पार्क का निर्माण नहीं होता तब तक हर्बल पार्क में ही लोगों को सैर करने के लिए पार्क की व्यवस्था कराई जाएगी। पार्क में स्ट्रीट लाईटे बैंच, बच्चों के लिए झुल्ले सहित अन्य काफी सुविधाएं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पर निर्माणधीन अंडरपास को दीपचंद मंडी से जोडऩे पर लोगों के एतराज जताया है। इस पर अंडरपास का रास्ता दीपंचद की बजाए किसी दूसरे रास्ते से बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Tags: HARVINDER KALYAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD