Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

गर्मियों से पहले दुरुस्त करो थर्मल की खामियां: दुष्यंत चौटाला

सांसद चौटाला ने किया खेदड़ थर्मल प्लांट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 31 Jan 2015

Last updated on: Jan 31, 2015, 00:00 IST

हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद दुष्यंत चौटाला ने खेदड़ थर्मल प्लांट के अधिकारियों के निर्देश दिए हैं कि गर्मियों से पहले प्लांट की सभी तकनीकी व अन्य खामियों को दुरुस्त किया जाए ताकि जरूरत के मुताबिक बिजली उत्पादन हो सके और प्लांट की यूनिटें वक्त बेवक्त ठप ना हों। सांसद दुष्यंत चौटाला खेदड़ थर्मल प्लांट के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व थर्मल प्लांट पहुंचने पर प्लांट के चीफ इंजीनियर तरूण चौधरी और अधीक्षक अभियंता योगेश भारी ने सांसद चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन, कोयला यूनिट और मशीनों सहित प्लांट की पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। सांसद चौटाला ने कहा कि अक्सर बिजली की जरूरत के समय थर्मल की दोनों यूनिटों में से कोई न कोई ठप पड़ जाती है। जिससे लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाती और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने भी सांसद चौटाला को थर्मल की बिजली उत्पादन प्रक्रिया के बारे में संक्षेप में जानकारी दी और उन्हें तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। सांसद चौटाला ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था करो कि गर्मियों में ये यूनिटें ठप ना हों। अगर इसके लिए उन्हें कोयले या अन्य किसी भी प्रकार की जरूरतें हो तो वे लिखित में उन्हें दे। वे इन जरूरतों की पूर्ति के लिए संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर उन्हें पूरी कराने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर उनके साथ उकलाना के विधायक अनूप धानक और बरवाला के विधायक वेद नारंग भी मौजूद थे। 

साबरवास स्कूल के बच्चे पियेंगे शुद्ध पानी: हिसार संसदीय क्षेत्र के गांव साबरवास के सरकारी स्कूल के बच्चे अब शुद्ध पानी पियेंगे। सांसद चौटाला ने अपने धन्यवादी दौरे के दौरान स्कूल में वाटर कूलर व आरओ लगाने के लिए एमपी कोटे से एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी। जिनका उन्होंने शनिवार को स्कूल पहुंचकर विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया।  विदित हो कि चुनावों के बाद धन्यवादी दौरे के दौरान साबरवास गांव के लोगों ने सांसद चौटाला के समक्ष स्कूल में अशुद्ध पानी की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि गंदा पानी पीने से स्कूल के बच्चे अक्सर बीमार हो जाते हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए सांसद चौटाला ने स्कूल में आरओ व वाटर कूलर लगाने के लिए एक लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की थी। शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आभार जताया कि अब बच्चों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए पूरा गांव उनका आभारी है।

 

Tags: dushyant chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD