Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

नरेंद्र मोदी पर जनार्दन द्विवेदी की टिप्पणी सही : निर्मला सीतारमन

निर्मला सीतारमन
निर्मला सीतारमन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 22 Jan 2015

Last updated on: Jan 22, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी द्वारा की गई टिप्पणी को सही करार देते हुए एक केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और वह आंतरिक दरारों से जूझ रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा, "मीडिया में दिए गए द्विवेदी के बयान का अर्थ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत भारतीयता की जीत है।"उन्होंने कहा, "द्विवेदी का बयान कांग्रेस के अंदर आंतरिक टूट को दर्शाता है और वह पूरी तरह सही हैं। पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने बुधवार को कहा था कि मोदी सामाजिक स्तर पर लोगों को समझाने में कामयाब रहे और प्रधानमंत्री मोदी देश के लोगों के बेहद करीब हैं। मोदी की जीत भारतीयता की जीत है। इसपर खासा विवाद पैदा हो गया है। यहां तक कि पार्टी ने इस मामले में उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया है। सीतारमन ने कहा, "मोदी सरकार हर मोर्चे पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। जन धन योजना जैसे कार्यक्रम के तहत अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग कवर किए जा चुके हैं। सरकार वस्तुओं की कीमतों पर लगाम लगाने में सफल रही है। क्या यह भारतीयता नहीं है?"कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जो कोई भी भाजपा की विचारधारा से इत्तेफाक रखता है, उसका पार्टी में स्वागत है।"

 

 

 

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD