Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

किरण बेदी भाजपा में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 15 Jan 2015

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। वह सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार होंगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में किरण बेदी भाजपा के जन सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए टोलफ्री नंबर डायल कर पार्टी की सदस्य बनीं। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा पहले से थी। अमित ने घोषणा की कि किरण बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी। उन्होंने कहा कि अभी इस बात पर फैसला नहीं हो पाया है कि किरण को किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने इस बाबत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि किरण बेदी दिल्ली में पार्टी की 'मुख्यमंत्री चेहरा' होंगी या नहीं।

उन्होंने कहा, "वह दिल्ली विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी, पर भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात पर फैसला संसदीय समिति द्वारा किया जाएगा।"अमित शाह और अरुण जेटली दोनों ने कहा कि किरण बेदी के पार्टी से जुड़ने से दिल्ली में भाजपा को फायदा मिलेगा। अमित ने कहा, "किरण बेदी के पार्टी से जुड़ने से हम चुनाव के पहले और बाद में लोगों की उम्मीदों को पूरा कर पाएंगे।"वहीं, किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली को स्थिर सरकार की जरूरत है। पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह अन्ना हजारे के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए देशव्यापी आंदोलन से जुड़ी थीं। इस आंदोलन से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, शांति भूषण और स्वामी अग्निवेश भी जुड़े रहे हैं।

आंदोलन की कामयाबी के बाद केजरीवाल ने जब यह कहना शुरू किया कि देश में बहुत गंदी राजनीति की जा रही है और इसकी सफाई के लिए हमें एक पार्टी बनाकर राजनीति में उतरना होगा, तब अन्ना हजारे और किरण बेदी ने इस पर अपनी असहमति जताई थी। केजरीवाल ने जब यह कहना शुरू किया कि भ्रष्टाचार के मामले में वह कांग्रेस व भाजपा को एक जैसी पार्टी मानते हैं, तभी से किरण ने उनसे किनारा कर लिया था। किरण का भाजपा की ओर झुकाव है, यह उन्हीं दिनों नजर आने लगा था। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।

 

 

Tags: KIRAN BEDI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD