Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

राज्यपाल से सनावर एवरेस्ट दल की भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 31 Aug 2013

Last updated on: Aug 31, 2013, 00:00 IST

राज्यपाल उर्मिला सिंह से आज यहां लारेंस स्कूल, सनावर के उन चार विद्यार्थियों के एक दल ने भेंट की, जिन्होंने हाल ही में मांऊट एवरेस्ट को फतेह किया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक और स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रवीण वशिष्ठ भी उपस्थित थे। श्रीमती उर्मिला सिंह ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही टीम को इस साहसिक अभियान में सफलता हासिल करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस दल ने स्कूल के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान से युवाओं में आत्मविश्वास के अतिरिक्त उनका व्यक्तित्व विकास भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने अभियान में शामिल विद्यार्थियों की इस साहसिक कार्य के लिए सराहना की और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी और उपलब्धियां हासिल करेंगे।

राज्यपाल ने सनावर एवरेस्ट दल के सदस्यों को सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।श्री प्रवीण वशिष्ठ ने राज्यपाल को बताया किया कि लारेंस स्कूल सनावर विश्व का ऐसा पहला स्कूल है, जहां विद्यार्थियों को माऊंट एवरेस्ट अभियान के लिए प्रायोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्वतारोही दल में सबसे कम उम्र के युवा सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने पहली बार एशिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट ऐवरेस्ट को फतह किया, जो अपने आप में रिकार्ड है।सनावर एवरेस्ट दल के विद्यार्थी पृथ्वी सिंह चाहल, अजय सोहल, हकीकत सिंह ग्रेवाल और फतेह एस. बराड़ ने राज्यपाल को यात्रा व अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 21 मई, 2013 को माऊंट एवरेस्ट में विजय हासिल की थी। 

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD