Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

डी.सी. ने किया ज़िला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 24 Aug 2013

Last updated on: Aug 24, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त सी पालरासू ने आज रैत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 16 वर्ष की आयु से कम उम्र के बच्चों के लिये आयोजित तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय स्वामी विवेकानंद पाईका खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में 15 विकास खंडों के 400 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे हैं।  इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उपायुक्त ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अब खेलों के मामले में हिमाचल पिछड़ा नहीं है और यहां के खिलाडी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे किसी से कम नहीं हैं और वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचा नाम कमा रहे हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी उचित ध्यान देंगे।  उन्होंने कहा कि इस बात से अधिक फर्क नहीं पडता कि बच्चे निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं या सरकारी। परन्तु अंतर आता है बच्चों की दृढ़ मानसिकता, श्रम एवं संकल्प से। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद इसका बेहतर उदाहरण हैं। ऐसे ही लाखों उदाहरणों से इस देश का इतिहास भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना से लेने पर अनुशासन पैदा होता है और मन अवसाद से दूर रहता है।  इससे पूर्व ज़िला खेल अधिकारी एमएस भराडिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुये कहा कि इस प्रतियोगिता में वालीबाल, हाकी, बास्केट बाल, दौड़, कबड्डी, कुश्ती, जूडो तथा बैडमिंटन को शामिल किया गया है । उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में से 100 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन सितम्बर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिये किया जायेगा।  आयोजक पाठशाला के प्राचार्य अजय समयाल ने इस अवसर पर मेहमानों को स्वागत करते हुये खेल विभाग का इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिये धन्यवाद किया। इससे पूर्व उपायुक्त ने आयोजक पाठशाला की छत की मुरम्मत के लिये दो लाख देने की घोषणा की । उन्होंने पाठशाला प्रांगण मेें बच्चों की सुविधा के लिये हैंडपम्प भी मंजूर किया। इस अवसर पर बडी संख्या में स्थानीय लोग एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

 

Tags: dc kangara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD