Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कश्मीर में सरकार गठन पर भाजपा ने मांगी मोहलत

अविनाश राय खन्ना
अविनाश राय खन्ना
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जम्मू , 02 Jan 2015

Last updated on: Jan 02, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन को लेकर वार्ता पूरी करने के लिए और अधिक समय की मोहलत मांगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने संवाददाताओं से कहा कि अन्य पार्टियों के साथ वार्ता के लिए उनकी पार्टी को और वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम जम्मू एवं कश्मीर में एक स्थिर तथा मजबूत सरकार चाहते हैं। इसके लिए हमें कुछ और वक्त की जरूरत है।"खन्ना यहां सरकार गठन को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन पर चल रही वार्ता की स्थिति पर टिप्पणी कर रहे थे। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने आईएएनएस से कहा, "हम वहीं हैं, जहां से चले थे।"राजभवन सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि एन.एन.वोहरा की इच्छा है कि सरकार का गठन समय पर हो जाए।सूत्रों ने कहा कि सरकार गठन को लेकर राजनीतिक पार्टियां अगर 19 जनवरी तक किसी समझौते तक पहुंचने में नाकाम रहती हैं, तो मजबूरन राज्यपाल को प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाना पड़ेगा, क्योंकि 19 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 87 सीटों वाले राज्य विधानसभा में पीडीपी को 28, भाजपा को 25, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) को 15, जबकि कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं। 

 

Tags: AVINASH RAI KHANNA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD