रसोई गैस वितरकों से जुड़ें सभी उपभोक्ता
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
ऊना , 19 Aug 2013
Last updated on: Aug 19, 2013, 00:00 IST
रसोई गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सबसिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खातों में हस्तांतरित करने हेतू डीसी ऊना अभिशेक जैन ने जिला के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 अगस्त,2013 तक अपने बैंक अकांउट, आधार कार्ड की प्रतिलिपि सहित मोबाइल नम्बर (यदि हो) तथा उपभोक्ता नम्बर लिखकर हस्ताक्षर करके सम्बन्धित गैस एजैंसी में जमा करवाएं ताकि उपभोक्ता ऑयल मार्केटिंग कम्पनी की पर आधार सीडिंग की जांच कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड के तहत खोले गये बैंक अकांउट वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली रसोई गैस सिलेंडर की सबसिडी का सीधा हस्तांतरण उनके बैंक खाते में कर दिया जाएगा। जबकि पहली सितम्बर के बाद जिन उपभोक्ताओं ने यह सभी औपचारिक्ताएं पूर्ण नहीं की होंगी उन्हें रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सबसिडी दस्तावेज़ जमा होने पर ही मिल पाएगी।उन्होंने कहा है कि जिला के अम्ब, गगरेट, हरोली तथा बंगाणा विकास खण्ड के लोगों के आधारकार्ड बीडीओ कार्यालय में, जबकि विकास खण्ड ऊना के आधार कार्ड ऊना के योजना भवन में बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आधारकार्ड पंजीकरण के उपरान्त प्राप्त नहीं हुए हैं तो वे नज़दीकी लेाकमित्र केन्द्र में रसीद क्रमांक बताकर आधार कार्ड हासिल कर सकते हैं।