Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दिल्ली : आतंरिक कलह के बीच शाह संभालेंगे चुनावी कमान

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 21 Dec 2014

Last updated on: Dec 21, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई में आंतरिक कलह और नेताओं में सामंजस्य की कमी के कारण दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव की कमान स्वयं अमित शाह संभालेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि वह 25 दिसंबर से दिल्ली भाजपा की कमान अपने हाथों में ले लेंगे। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, फिलहाल शाह झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनावों पर ध्यान दे रहे हैं,लेकिन मंगलवार को चुनाव के नतीजों के बाद उनका पूरा ध्यान दिल्ली पर रहेगा। वह राजधानी में चुनाव के पहले कम से कम दो महीने देंगे। दिल्ली में अगले साल फरवरी में चुनाव होने की संभावना है। सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली भाजपा को केवल एक अधिकारी से दिशा निर्देश की जरूरत है। मौजूदा समय में हर कोई इस तरह का बर्ताव कर रहा है जैसे वही जहाज का कप्तान हो। इसका परिणाम यह हो रहा है कि सभी पूरी तरह से भ्रमित हैं।"सूत्र ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) से खतरे को देखते हुए शाह ने दिल्ली की राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी का अध्यक्ष बनने के साथ ही नजर रखना शुरू कर दिया था। 

गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा 15 सालों से सत्ता से बाहर है। दिसंबर 2013 के चुनावों में 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने 31 सीटें, आप ने 28 सीटें और कांग्रेस ने आठ सीटों पर कब्जा किया था, जबकि तीन सीटें अन्य के खाते में गई थीं। दिसंबर के चुनाव के बाद आप ने कांग्रेस के समर्थन से 49 दिनों की सरकार बनाई थी। सूत्र ने यह भी कहा, "वह (शाह) जानते हैं कि दिल्ली अन्य राज्यों की तरह नहीं है जहां पर लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। सामान्य कांग्रेस विरोधी मानसिकता देश भर में प्रचलित हुई और इससे भाजपा को काफी मदद मिली, लेकिन दिल्ली में आप से भाजपा का मुकाबला है जो कि मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।"पार्टी नेता ने कहा, "इसीलिए पार्टी को दिल्ली में अधिक प्रयास करने की जरूरत है। लेकिन शाह को पता है कि पार्टी आंतरिक कलह और सामंजस्य की कमी से जूझ रही है।"इसके अलावा शाह और दिल्ली भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के बीच नवंबर में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया था कि पूरी दिल्ली में पार्टी के सांसद 2,700 जनसभाएं आयोजित करेंगे।सूत्रों ने बताया हालांकि एक महीने बाद यह संख्या घटाकर 1,400 कर दी गई। 

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD