Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

भाजपा कश्मीर को देश का बेहतरीन राज्य बनाएगी : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर , 11 Dec 2014

Last updated on: Dec 11, 2014, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में सितंबर में आई बाढ़ के बाद सरकार द्वारा की जा रही धीमी पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने यहां उमर अब्दुल्ला सरकार को आड़े हाथों लिया। उमर की सरकार पर केंद्र के कोष के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई, तो वह इस राज्य को देश का सबसे बेहतरीन राज्य बनाएगी। भाजपा की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 1,700 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दी थी। लेकिन मैं उमर अब्दुल्ला से यह पूछना चाहूंगा कि वे पैसे कहां गए। मैं राज्य में जहां भी जाता हूं, लोग राज्य सरकार द्वारा अपर्याप्त प्रतिक्रिया की शिकायत करते हैं।"उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों ने प्रगति कर ली, जबकि वंशवादी पार्टियों के कारण कश्मीर में ऐसा नहीं हो सका।उन्होंने कहा, "यदि जम्मू एवं कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मंत्र का हिस्सा बनना चाहता है, तो यहां लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करना होगा। हम कश्मीर को सबसे विकसित राज्य बनाएंगे और कश्मीर को देश का सिरमौर बनाएंगे।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD