Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2014 में स्थित हरियाणा मण्डप का अवलोकन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2014

Last updated on: Nov 16, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2014 में स्थित हरियाणा मण्डप का अवलोकन किया और उन्होंने मण्डप में प्रदर्शित प्रदेश की महिला उद्यमियों की इकाईयों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों में विशेष रूचि दिखाई।राज्यपाल ने मण्डप के प्रथम तल पर राज्य के उद्योग तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेक इन हरियाणा, मेक इन इंडिया शीर्षक के तहत दर्शायी गई हरियाणा की औद्योगिक प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रो. सोलंकी ने मण्डप में प्रदर्शित स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ भारत अभियान से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों में विशेष रूचि ली। उन्होंने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, सोनीपत द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। उन्होंने मण्डप में प्रदर्शित सबमर्सिबल पम्प, लेड लाईट उपकरणों  तथा प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के तहत महिला दस्तकारों द्वारा बनाई गई घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं की भी सराहना की।

प्रो. सोलंकी ने कहा कि हरियाणा मण्डप के अवलोकन से एक ही स्थान पर हरियाणा की प्रगति की पूरी जानकारी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मण्डप में बहुत से बहुआयामी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो प्रदेश के गांवों में बनी हैं। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं के अवलोकन से हमें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मण्डप में हरियाणा की महिला उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने इसके लिये हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की।मण्डप का अवलोकन करने के उपरान्त संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने कहा कि भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला सन् 1972 में शुरू हुआ था और हरियाणा का राज्यपाल बनने के पश्चात् उन्होंने पहली बार यह व्यापार मेला देखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2014 में दर्शकों को बहुत उपयोगी जानकारी मिलती है और यह बहुत ही ज्ञानवर्धक है। 

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा मण्डप में भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2014 की थीम महिला उद्यमिता को बहुत ही प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है और यह अत्यन्त उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां यह व्यापार मेला आम दर्शकों के लिये उपयोगी है, वहीं दूसरी ओर यह मेला राजनीतिज्ञों के लिये भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण मेेक इन इंडिया को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मेला देखने से राजनीतिज्ञों को भी देश के विकास के बारे में व्यापक जानकारी मिलेगी और इससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रो. सोलंकी ने कहा कि देश के नवनिर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिये कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री पी.के. महापात्रा, हरियाणा के राज्यपाल की सचिव श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के प्रशासक श्री श्यामल मिश्रा तथा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, निगमों एवं बोर्डों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD