Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में तम्बाकू निरोधक अधिनियम पर शिविर का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

धर्मशाला , 17 Jul 2013

Last updated on: Jul 17, 2013, 00:00 IST

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में तम्बाकू निरोधक अधिनियम 2003 के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्याशाला में चिकत्सको, अस्पताल कर्मचारियों व अन्य जनमानस को को.ट.पा.  2003 के बारे में डॉ राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी काँगड़ा ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तम्बाकू के सेवन से 54 लाख लोग विश्व में असामियक मृत्यु के ग्रास हो जाते हैं, जिसमे से लग्भग 11 लाख भारतीय हैं.तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्तियों में से आधे तम्बाकू के कारण ही स्वर्ग सिधारेगें व् उनके बच्चे अनाथ हो जायेंगे, तम्बाकू के धुंए में 60 से अधिक केंसर करने वाले रसायन पाए जाते हैं चबाने वाले तम्बाकू में 25 अति हानिकारक रसायन पाए जाते हैं. उन्होंने यह जानकारी भी दी कि एक सिगरट के सेवन से जिन्दगी के अनमोल 14 मिनट कम हो जाते हैं.

तम्बाकू के उत्पादों के कर से जहाँ सरकार को केवल 32 करोड़ की आमदनी होती है, वहीँ तम्बाकू के कारन होने वाले रोगों व् हानिकारक प्रभावों से भारत में प्रतिवर्ष 96 करोड़ की हानि होती है.उन्होने अपील की कि अगर आप अपने बच्चों और परिवार से प्यार करते हैं, तो बीडी सिगरट, खैनी को तालाक दे दो, क्योंकि तम्बाकू न पीने वाले लोग जिन्हें घर व् वातावरण में तम्बाकू के धुंए का परोक्ष रूप से सेवन करना पड़ता है, उन्हें भी केन्सर, दमा, दिल की बीमारी, गैस, गुर्दा फेल होना, व् नसों की कमजोरी, होने का ख़तरा बना रहता है. डॉ आर के शर्मा चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ने को.ट.पा. 2003 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.सभी ने इस अभियान को सुदृढ़ बनाने के लिए भरसक प्रयास करने का प्रण लिया.  

 

Tags: dr rk sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD