Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विशेषज्ञों के दल द्वारा जिला कुल्लू में टी.बी. रोग नियंत्रण कार्यक्रम का अन्त्ररिक मूल्याकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 26 Sep 2014

Last updated on: Sep 26, 2014, 00:00 IST

राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए जिला कुल्लू में विशेषज्ञों के एक दल ने विशेष रूप से दौरा किया. इस दल के एक सप्ताह के प्रवास दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले के टी बी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का अन्त्ररिक मूल्याकन करना व क्षय रोग को उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का जायजा लेना था.इस दल ने जिले की दूर दराज के इलाकों में मरीजों से बातचीत करके टी.बी. रोग के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कंधे से कन्धा मिलाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर डॉ शिव प्रकाश राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षय रोग अब असाध्य नहीं रहा. स्वास्थ्य कार्यकर्ता की देखरेख में मरीज की जांच तथा सम्पूर्ण इलाज निशुल्क किया जाता है. उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि ग्राम सभाओं में लोगों को इस बीमारी के लक्षणों बारे मैं अवगत कराएं.     

जिस व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार वजन का घटना, बलगम मैं खून आना व् छाती के एक्स-रे मैं टी.बी. के समभावित लक्षण पाये जाएँ तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच व इलाज सुनिश्चित करें. उन्होने आह्वान किया कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार टी.बी. हो रही हो तो इसकी एम.डी.आर. टी.बी. की कल्चर जाचं अति शीघ्र करवाएं.जहाँ धरमपुर के डॉ सतीश ने टीम के साथ मलाणा गाँव में पैदल जाकर ग्रामीणों से बातचीत की, वहीँ विश्व स्वाथ्य सगठन के डॉ रविन्द्र व  राज्य आई.ई.सी. अधिकारी एल.आर.शर्मा ने दूर दराज क्षेत्र दीन्गाड़ा में एम.डी.आर. टी.बी. मरीज व् तीमारदारों से कुशल क्षेम जाना.

डॉ जोगिन्दर जिला क्षय रोग अधिकारी मंडी व डॉ राजेश ठाकुर राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला ने मनाली, आयुर्वेदिक स्वास्थय केंद्र, तथा बुराण क्षेत्रों का दौरा किया.डॉ आर.के.सूद जिला क्षय रोग अधिकारी काँगड़ा व डॉ विशाल यादव सलहकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने झुग्गी झोपड़ी में एच आई वी संक्रमित टी.बी. मरीज के इलाज का जायजा लिया, वहीँ सैंज के स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन किया.इस दल ने आज एक विशेष मीटिंग मैं टी.बी. के उन्मूलन हेतु सुझाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वाथ्य अधिकारी, सभी खंड चिकित्सा अधिकारीयों, व् जिला अस्पताल के टी बी मेडिकल अफसर डॉ सुरेन्द्र कुमार, क्षय रोग के कर्मचारी से साँझा किये.

 

 

Tags: dr rk sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD