Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

अधिकारी बिना अनुमति के अपना पोस्टिंग स्टेशन न छोडे-- उपायुक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

करनाल , 11 Jul 2013

Last updated on: Jul 11, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त रेनू एस फुलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना पोस्टिंग स्टेशन न छोडें, जरूरत पड़ने पर अनुमति लेकर ही स्टेशन छोडें।उपायुक्त आज पंचायत भवन के सभागार में जिलाधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित कर रही थी। उपायुक्त ने कहा कि बरसात का मौसम है, जिले में यमुना के पानी के कारण बाढ़ का अंदेशा बना रहता है। इसलिए अधिकारियों को हर समय सचेत रहने की जरूरत है। अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने पोस्टिंग स्टेशन पर ही रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें। यदि किसी अधिकारी को छुटटी की जरूरत है तो वे बताकर जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के इन्द्री व घरौंड़ा में यमुना के पानी के कारण आई बाढ़ के कारण उनके विभागों से संबंधित जो भी कार्य है उसको तुरंत पुरा करें। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि जहां पर पुल, पुलियॉं, सड़कें टुटी हुई हैं, उनकी शीघ्र मर मत की जाए तथा जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सिवरेज की सफाई की जाए व सिंचाई विभाग द्वारा भी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि पानी का निकासी में कोई दिक्कत न हो। 

उपायुक्त ने पशु पालन विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि जिले के कुछ गावों में पानी के कारण पशुओं में बिमारी आने की सूचना मिली है, उस क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेकर उचित कार्यवाही करें। जिला खनन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि गत माह अवैध खनन करते हुए 62 गाडियां पकडी गई जिनसे 12 लाख 44 हजार रुपए वसूल किए गए। इस माह अब तक 11 गाडियां अवैध खनन करते हुए पकडी गई जिनसे 11 लाख रुपए वसूल किए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा मनरेगा के तहत अब तक 1 करोड 37 लाख रुपए के कार्य करवाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे भी मनरेगा के तहत अधिक से अधिक काम करवाएं। हुडा के कार्यकारी अभियंता वाई.एम. मेहरा ने विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा तरावडी, असंध, घरौंडा व इन्द्री में नए सैक्टर आलाट किए जाएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता मंगत राय ने बताया कि  जिले में 140 पंचायते ऐसी हैं, जो पानी के टयूबवैल का खर्च खुद वहन करती हैं। विभाग द्वारा ऐसी पंचायतों को प्रतिमास निर्धारित राशि दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इन गांवों में विभाग द्वारा यदि टयूबवैल खराब हो जाए तो उसकी मर मत व बिजली का बिल दिया जाता है, बाकि खर्चा पंचायत द्वारा अदा किया जाता है। एक टयूबवैल पर 11 हजार रुपए, दो टयूबवैलों पर 15 हजार, तीन टयूबवैलों पर 20 हजार रुपए, चार टयूबवैलों पर 24 हजार, पॉंच टयूबवैलों पर 29 हजार व छह टयूबवैलों पर 33 हजार रुपए तक विभाग द्वारा पंचायतों को दिया जा रहा है। 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उप सिविल सर्जन डा. अश्वनी आहूजा ने बताया कि जनसं या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पखवाडा चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा गत माह 10 फूड के सैंपल लिए गए, जिनमे से आईसक्रीम के एक सैंपल में कमी पाई गई। उन्होंने बताया कि गत मास 421 रजिस्ट्रेशन की गई तथा 212 लाईसैंस बनाये गए। जिले में दिमागी बुखार व डेंगू का कोई भी केस नहीं पाया गया, जबकि इस माह मलेरिया के 303 केस चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है, जहां पर भी अधिक मलेरिया के केस पाए हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडोर फोगिंग की जा रही है। जिला वन अधिकारी नरेश रंगा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में इस बार 17 लाख 62 हजार फलदार व छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार एक वृक्ष के लिए विभाग द्वारा एक रुपया लिया जाएगा, जो भी विभाग वृक्ष लेना चाहता है जिले में 13 नर्सरी है। सभी नर्सरियों पर छायादार व फलदार वृक्ष उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों के लिए एक लाख फलदार वृक्ष मु त लगाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुकत डा. चन्द्रशेखर, असंध के एस.डी.एम. विक्रम मलिक, करनाल के एस.डी.एम. मुकुल कुमार, सी.टी.एम. अमरदीप सिंह, शुगरमिल के एम.डी. गिरिश अरोडा व हुडा की स पदा अधिकारी सुभिता ढाका उपस्थित रहे।

 

Tags: dc karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD