Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर की आवाज उठाने वाले नेता को दें अपना वोट- बाबर औजला पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नेताओं के बच्चों की जगह सामान्य परिवार के बेटे-बेटियों को मिलने लगी सरकारी नौकरी: मीत हेयर पारंपरिक उद्योग को पुनर्जीवित किया जाएगा-गुरजीत सिंह औजला साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में होगी अभिषेक बच्चन की वापसी "कांगुवा" में नज़र आएगा हॉलीवुड लेवल का एक्शन लोकप्रिय गीत 'विग्दियां हीरन' के लिए विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोरती उर्वशी रौतेला नकली कागज़ों से 40 लाख रुपए का बैंक ऋण सीमा लेने वाले सात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज विजीलैंस ब्यूरो ने ऋण धोखाधड़ी मामले में भगौड़े बैंक मैनेजर को दिल्ली एयरपोर्ट से किया काबू लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला

 

किरण बेदी की किताब आई 'भ्रष्टाचार भारत छोड़ो'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 10 Nov 2014

बिहार की राजधानी पटना में चल रहे पुस्तक मेले में सोमवार को देश की पहली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी और समाजसेवी किरण बेदी की किताब 'भ्रष्टाचार भारत छोड़ो' का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक का लोकार्पण 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार ने किया। आनंद ने कहा कि यह किताब समाज में फैले भ्रष्टाचार को केंद्रबिंदु बनाकर लिखा गया है, इसलिए यह सभी को पसंद आएगी। खासकर युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित और प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार से सभी लोग त्रस्त हैं और इस किताब में भ्रष्टाचार की ही चर्चा है। आनंद ने किरण बेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी का भ्रष्टाचार के खिलाफ लेखनी उठाना उनकी दक्षता और काबलियत को दर्शाती है। 

प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब के लोकार्पण के मौके पर किरण बेदी स्वयं मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार भारत की शासन प्रणाली में इस हद तक समाया हुआ है कि आम आदमी का प्रत्येक प्रशासनिक कार्य पर से विश्वास उठ चुका है। व्यापक रूप से फैल चुकी इस बीमारी को न्याय प्रणाली से ही दूर किया जा सकता है।"इस मौके पर प्रभात प्रकाशन के राजेश शर्मा सहित कई प्रकाशक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। लोकार्पण के एक घंटे के बाद ही इस पुस्तक की 200 प्रतियां बिक गईं। 

 

Tags: KIRAN BEDI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD