आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेशी बैंकों में काला धन रखने वाली बड़ी मछलियों को बचा रही है। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि काले धन वालों के नामों का खुलासा चयनात्मक रूप से नहीं होना चाहिए। उन्होंने मीडिया से कहा, "नामों का खुलासा चयनात्मक ढंग से नहीं होना चाहिए। बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है।"केजरीवाल ने मंगलवार को इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की और उसपर सुनवाई की मांग की।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उनके पास व्यक्तिगत रूप से कुछ ऐसे लोगों के बारे में जानकारी है, जिन्होंने विदेशी बैंकों में काला धन जमा कर रखा है।