Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कौशल विकास भत्ते के लिए करें आवेदन

25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदक की उम्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 03 Jul 2013

Last updated on: Jul 03, 2013, 00:00 IST

प्रदेश सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना जिला कुल्लू में भी आरंभ की जा रही है। जिला रोजगार कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष में इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए जिले के स्थायी निवासी पात्र बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे हैं।जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने बताया कि रोजगार कार्यालय में कम से कम दो वर्षों से पंजीकृत बेरोजगार युवा कौशल विकास भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक बारहवीं पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी संस्था या संस्थान में कौशल विकास कोर्स के लिए पंजीकृत उम्मीदवार ही कौशल विकास भत्ते का हकदार होगा। हरिराम ने बताया कि कुल्लू के स्थायी निवासी युवा अपनी दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की अंक तालिका व रोजगार कार्यालय पहचान पत्र दिखाकर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी रोजगार कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।जिला रोजगार अधिकारी ने कुल्लू जिला के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर स्वयं में कौशल विकसित करें। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के बाद युवा रोजगार व स्वरोजगार के साधन अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं। 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD