Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आई.जी.एम.सी. को एम्स की तर्ज पर स्तरोन्नत किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 29 Jun 2013

Last updated on: Jun 29, 2013, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के अन्तर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) की तर्ज पर स्तरोन्नत किया जाएगा। श्री कौल सिंह ठाकुर आज यहां आईजीएमसी शिमला के गेस्ट्रोएंटिरोलोजी विभाग द्वारा ‘निरंतर चिकित्सा शिक्षा’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, हिन्दू राव अस्पताल तथा अपोलो अस्पताल दिल्ली, जी.बी. पंत अस्पताल नई दिल्ली, एसजीपीसी लखनऊ के चिकित्सकों सहित संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सस की चिकित्सक डॉ. मंजू श्री गौतम भाग ले रही हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद से भेंट की थी और आईजीएमसी को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भारत सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आईजीएमसी शिमला को प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है ताकि प्रदेश के लोगों को गुणात्मक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चिकित्सकों को आह्वान किया कि वे लोगों के साथ करूणापूर्वक पेश आएं और दिखावे से बचें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को अनैतिक कार्यों के भंवर में फंसने से बचना चाहिए। 

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नित नये बदलाव हो रहे हैं और अब यह चिकित्सकों तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अनिवार्य बन गया है कि वे क्षेत्र मं आ रही नई तकनीक को अपनाएं। पिछले कुछ वर्षों में गेस्ट्रोइंटेस्टाईनल बीमारियों जैसे पैप्टिक अल्सर, जीआई-ट्रेक का कैंसर, गाल स्टोन और हैपेटाईटस इत्यादि के निदान एवं चिकित्सा में नई तकनीक के माध्यम से कई बदलाव आए हैं। तकनीक ने इस सम्बन्ध में आम आदमी को भी काफी शिक्षित किया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गेस्ट्रो-इंटिरोलोजी विशेषज्ञ क्षेत्र है और आईजीएमसी शिमला में इस विभाग की स्थापना के अतिरिक्त राज्य सरकार कांगड़ा के डा. राजेन्द्र प्रसाद, राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में ऐसे सुपर स्पैशिएलिटी परिसर विकसित कर रही है ताकि रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रदेश सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है तथा यहां बच्चों तथा युवाओं को सम्बन्धित विभाग में विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-2014 के प्रदेश सरकार के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 11.06 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1187 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। डा. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सुपर स्पैशिएलिटी बहुउददेश्यीय परिसर तथा अस्पताल विकसित करने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश में बड़ी स्वास्थ्य अधोसंरचना उपलब्ध है जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। प्रदेश के स्वास्थ्य मानक देश में सर्वश्रेष्ठ मानकों में से एक हैं। राज्य सरकार वर्तमान में प्रदेश में सैकेंडरी तथा टरशियरी स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में होने वाला विचार विमर्श तथा प्रस्तुतिकरण चिकित्सा क्षेत्र में रोज़ सामने आ रही चुनौतियों से निपटपने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने चिकित्सकों से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहा ताकि ग्रामीण जनसंख्या को गुणात्मक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्हांेने इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से सम्मेलन में भाग लेने आए विशिष्ट मेहमानों को सम्मानित भी किया। इनमें आईजीएमसी शिमला के सेवानिवृत चिकित्सक भी शामिल हैं। उन्होंने विशिष्ट विभूतियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. जयश्री शर्मा तथा आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. एस.एस. कौशल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।इससे पूर्व, आईजीएमसी के गेस्टीरो-एंटिरोलोजी विभाग के प्रमुख डॉ. ब्रिज शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सहायक प्रो. डॉ. राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. वाई.पी. चावला, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश डा. कुलभूषण सूद और अन्य चिकित्सक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: kaul singh thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD