Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अधिकारी यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ प्रबन्धन कार्यों में ढील न आने दे :उपायुक्त

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त समीरपाल सरो व अन्य अधिकारीगण।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द)

पानीपत , 17 Jun 2013

Last updated on: Jun 17, 2013, 00:00 IST

मानसून के आगमन को देखते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारी यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ प्रबन्धन कार्यों में ढील न आने दे तथा संवदेनशील गांवों में पूर्ण सतर्कता रखते हुए स्थिति पर विशेष नजर रखें। आगामी दिनों यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के अंदेशे के दृष्टिगत पानीपत जिला क्षेत्र में यमुना किनारों पर सीमेन्ट के खाली कट्टों में मिट्टी भरकर तट को मजबूत करने का कार्य शीघ्रता से हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उपायुक्त समीरपाल सरो ने ये निर्देश सोमवार को यमुना नदी तथा तटबंधों से कुछ दूरी पर बसे गांवों के बाढ़ प्रबन्धन सम्बन्धी निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त समीरपाल सरो ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, सिंचाई विभाग अधिकारियों तथा विभिन्न सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ यमुना तटबंधों पर ठोकरों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतोंनुसार यमुना पर लोगों की सुविधा के लिए इंतजाम किए जाए। उन्होंने पत्थरगढ़ में गांव के सरपंच अमजद से  बाढ़ प्रबन्धन के कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के कट्टों में मिट्टी भरवाने का कार्य नरेगा के तहत करवाया जाए। 

उपायुक्त ने कहा कि जिन व्यक्तियों के गांव में नरेगा योजना के तहत जोब कार्ड बने हुए हैं, उन लोगों से काम करवाया जाए।  वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से दोबारा फिर इस कार्य का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त समीरपाल सरो ने तामशाबाद और पत्थरगढ़ में एक लाख बैग आज ही बनवाने के आदेश दिए और कहा कि करीब 25-25 हजार मिट्टी के कट्टे ट्रालियों में रखकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रखे जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि शीघ्र हीे यमुना तटबंधों का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। उस निरीक्षण के दौरान सभी कार्य सम्पन्न किए जाने सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण करने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए।यमुना तटबंधों पर विशेषकर तामशाबाद, मिर्जापुर,नन्हेड़ा गांवों में बनी तथा अधमी गांवों की ठोकरों पर विशेष नजर रखने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गांवों में पानी ज्यादा आने की आंशका को लेकर गांव के अंदर ठीकरी पहरे लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने डीएसपी वीरेन्द्र सिंह को दो पुलिस कर्मी वायरलैस सैट के साथ भी तैनात करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तामशाबाद और पत्थरगढ़ में तहसीलदारों की भी नियुक्ति की है। इसके साथ-साथ वे हर दो घण्टे की रिपोर्ट उपायुक्त को मोबाइल से मैसेज के माध्यम से भी देंगे। डीसी समीरपाल सरो ने लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की भी अपील की और कहा कि रात के समय में यमुना नदी में और पानी आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि तटबंधों से लगते गांवों में बिजली के प्रबन्ध के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए।  

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन हर तरह से आमजन के साथ है। उन्होंने लोगों से कहा कि पानी के ज्यादा बहाव को देखते हुए कोई भी व्यक्ति यमुना के तटों के समीप न जाएं। निरीक्षण के दौरान डीसी समीरपाल सरो ने पत्थरगढ़ के समीप जब मिट्टी कटाव होकर पानी बहाव को देखा तो उनके निवेदन पर एसडीएम अश्वनी मलिक,पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता यशवीर पंवार और सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ-साथ उनके चालकों ने मिट्टी के कट्टे उठाकर कई जगह पर पानी के बहाव को अस्थाई तौर पर रोका और सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका स्थाई समाधान करने के भी आदेश दिए। यमुना तटबंधों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त समीरपाल सरो के साथ उपमण्डलाधीश अश्वनी मलिक व समालखा एसडीएम सतपाल सिंह, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आजाद सिंह,पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता यशवीर पंवार, अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: dc panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD