Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

क्षेत्र का विकास भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान ही हुआ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

रामपुर , 17 Jun 2013

Last updated on: Jun 17, 2013, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व  मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने आज लोकसभा उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री जयराम ठाकुर के पक्ष में आनी विधानसभा क्षेत्र के निथर, आनी व रामपुर में जनसभाएं की। इस अवसर पर उनके साथ सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक किशोरी लाल, प्रदेश सचिव नीना शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शशि कटोच, संजीव कटवाल आनी व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के पदाधिकारी शामिल थे। भारी वर्षा के बावजूद उमड़ी भीड़ से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र का विकास भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान ही हुआ है। जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री और कई बार सांसद रहने के बावजूद इस क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे हैं। यहां की जनता की असली हितैषी केवल भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा के शासनकाल में पीडब्लयूडी का सबसे अधिक बजट इस विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया गया और दलाश में आईटीआई, आनी में डिग्री कॉलेज, बस स्टैण्ड, पुलिस थाना व निरमण्ड सीएचसी का भवन भाजपा सरकार की देन है। हिमाचल प्रदेश का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन इस क्षेत्र में होता है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने दतनगर में मिल्क पाउडर प्लांट खोला ताकि यहां के लोगों को दूध का समुचित दाम मिल सके। परन्तु वर्तमान सरकार ने सबसे ज्यादा कहर यहां के लोगों पर बरसाया। पिछले चार महीनों से इस क्षेत्र के लोगों को मिल्क फैडरेशन के द्वारा उनके दूध के दामों की अदायगी नहीं की गई है। वहीं मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को दिहाड़ी तो बंद कर दी गई है साथ में ही मनरेगा के तहत नए काम मिलना बिल्कुल बंद हो गए हैं।  

धूमल ने कहा कि 6 महीनों से ऐसा एहसास हो रहा है कि जैसे प्रदेश में सरकार नाम की चीज ही नहीं है। लम्बे राजनैतिक अनुभव के बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार को चलाने में असफल साबित हो रहे हैं। प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पिछले पांच महीनो में कांग्रेस सरकार प्रदेश का प्रशासन चलाने में पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री निरंकुश ढंग से शासन चला रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मंत्री भी इस व्यवस्था से घुटन महसूस कर रहे हैं। सरकार केवल पूर्वाग्रह से पीड़ित होकर बदला बदली के खेल में लगी हुई है। योग्य कर्मचारियों को इधर से उधर तबादले कर प्रताड़ित किया जा रहा है। तबादलों को सरकार ने उद्योग बना दिया है। सरकार की कोई उपलब्धि न होने की वजह से कांग्रेस मुददो पर चुनाव न लड़कर विपक्षी दल पर कीचड़ उछालने की राजनीति कर रही है। 

धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर एक असफल सरकार साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत काफी बिगड़ चुकी है। खून और बलात्कार की घटानाओं में भारी वृद्धि हुई है। राशन की डिपुओं से राशन गायब हो चुका है। मनरेगा के मजदूरों को उनकी दिहाड़ी नहीं मिल रही है और वहीं दूध उत्पादकों को उनके दूध के दाम नहीं मिल पा रहे हैं और प्रदेशभर में भर्तियों पर पूरी तरह से रोक लग चुकी है। कांग्रेस ने मजदूरों से वायदा किया था कि सत्ता में आने पश्चात मजदूरों की दिहाड़ी 200 रू0 करेंगे परन्तु अभी तक कांग्रेस ने मजदूरों की पीठ पर भी छुरा ही घोंपा है। प्रो0 धूमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश व प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल करती रही है और इस सरकार ने ही अपने किसी वायदे को पूरा नहीं किया है।  प्रेम कुमार धूमल की जनसभाओं में बहुत सारे लोगों ने कांग्रेस व हिलोपा को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा जिनमें दीवान चंद अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और मगरू राम, अमींचंद, बेलीराम आदि ने भी हिलोपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रो0 धूमल ने कहा कि जनसभाओं में जिस तरह का समर्थन भाजपा को मिल रहा है उससे यह निश्चित है कि भाजपा प्रत्याशी श्री जयराम ठाकुर भारी मतों से इस उपचुनाव को जीतेंगे। 

 

Tags: prem kumar dhumal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD