Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हमीरपुर जिला में जलागम विकास पर व्यय होंगे 26 करोड़ : उपायुक्त

18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का किया जाएगा उपचार

आशीष सिंहमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 15 Jun 2013

Last updated on: Jun 15, 2013, 00:00 IST

हमीरपुर जिला में जलागम विकास प्रोजेक्ट के तहत 26 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी जिसमें बिझड़ी ब्लाक में दो प्रोजेक्ट, नादौन तथा बमसन में एक-एक प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त आशीष सिंहमार ने डीआरडीए के सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि जलागम विकास परियोजना के तहत जल संरक्षण, भू-संरक्षण तथा पौधारोपण का कार्य किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट को पांच वर्षों की अवधि के भीतर पूर्ण करने तथा इस प्रोजेक्ट के तहत बिझड़ी, नादौन तथा बमसन ब्लाक की 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का उपचार करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए जलागम विकास परियोजनाएं काफी कारगर साबित हो रही हैं इससे जहां जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है वहीं वाटरशेड प्रोजेक्टों के कारण कृषि, बागबानी में भी काफी मदद मिल रही है इसके साथ ही पौधारोपण को भी बढ़ावा मिल रहा है।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जलागम विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा समय पर इन प्रोजेक्टों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए ताकि लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।

उपनिदेशक डीआरडीए राकेश शर्मा ने बताया कि जलागम विकास परियोजनाओं के तहत एक करोड़ 59 लाख रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है तथा नए प्रोजेक्टों का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जलागम विकास परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जलागम विकास परियोजनाओं में लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि जल संरक्षण, भू संरक्षण के साथ साथ इन प्रोजेक्टों के माध्यम से कृषि उत्पादन, सब्जी उत्पादन को भी बढ़ावा मिल सके।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD