Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

तुहाडा अते साडा पारिवारिक रिश्ता है, अते आपने दुख सुख सांझे हैं: कर्ण चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऐलनाबाद , 02 Oct 2014

तुहाडा अते साडा पारिवारिक रिश्ता है, अते आपने दुख सुख सांझे हैं। मैं तुहाडे सुख दुख च सदा नाल खड़ा रहवागा। ये बात ठेठ पंजाबी में इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने बुधवार देर शाम ऐलनाबाद हलके के गांव कुम्थला में अजायब सिंह बराड़ एडवोकेट एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन ऐलनाबाद के निवास स्थान पर नुककड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कही। कर्ण चौटला ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और भेदभाव के चलते आज बहुत से कांग्रेसी लोग इनेलो परिवार में शामिल होकर इनेलो का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। मैं भी वायदा करता हॅू कि इनेलो भी उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी। कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर दूर-दराज की ढाणियों में मात्र डेढ माह के अंदर ही 24 घंटे बिजली व पानी की सरकारी खर्च पर व्यवस्था कर दी जाएगी। कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो किसान, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग, व कमेरे वर्ग की पार्टी है और इनके हितों के लिए पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया हैँ कांग्रेस सरकार के पिछले 10 वर्षो में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है और आम आदमी क र्ज में डूबता चला गया है। इनेलो आम जनमानस को आर्थिक संकट से उभारने के लिए वचनवद्ध है। इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के किसान, मजदूर, पिछड़े वर्ग, दुकानदार का 2 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करेगी। 

इनेलो युवा नेता ने कहा कि व्यापारी भाईयों का ध्यान रखते हुए सरकारी खजाने में वैट जमा करवाने वाले व्यापारियों को उनकी जमा राशि का 5 प्रतिशत प्रोत्साहन के रूप में वापिस लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों की हालत दायनीय है। फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे, अब हालात बद से बदतर हो गये हैं। यहां तक किसानों को अपनी फसल का न्यूतम मूल्यू भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बुधवार को कर्ण चौटाला ने गावं ठोबरिया, प्रतापनगर, बुढिमाड़ी, पटृटी कृपाल, शेखूखेड़ा, पोहडक़ा, कुम्थला, मैहनाखेड़ा आदि कई गावों का दौरा  किया। इस मौके पर उनके साथ अभय सिंह खोड, अजय सिंह झोरड़, विजय सिंह खोड, प्रिंस सिधू, होशियार सिंह खोड, प्रवक्ता प्रवीन फुटेला, आजाद शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

सैकड़ों परिवार हुए इनेलो में शामिल: इधर, ऐलनाबाद हलके के विधानसभा चुनाव अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल हुए। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो की विकासवादी जनकल्याणकारी नीतियों के चलते बहुत से पुराने कांग्रेसी इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इनेलों में शामिल होने वाले लोगों की सूचि जारी करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि गांव कुम्थला के पूर्व सरंपच अजीत सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान अजायब सिंह बराड़ एडवोकेट, हरमेल सिंह बराड़, गुरमेल सिंह बराड़, हरबन्स सिंह बराड़, गुरूद्वारा कमेटी कुम्थला के प्रधान दर्शन सिंह जैद, इन्द्र सिंह जैद, सुखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने इनेलो ज्वाईन की। कर्ण चौटाला ने उक्त सभी लोगों का इनेलो में स्वागत करते हुए वादा किया कि इन सभी परिवारों का पार्टी में मान-सम्मान किया जाएगा।  

 

 

Tags: inlo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD