Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

उपभोक्ताओं को औपचारिकताएं पूरी करने को तीन माह का दिया समय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 01 Jun 2013

Last updated on: Jun 01, 2013, 00:00 IST

हमीरपुर जिला में जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उन उपभोक्ताओं को 31 अगस्त, 2013 तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें सब्सिडाइज्ड सिलेंडर मिलते रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त आशीष सिंहमार ने देते हुए बताया कि हमीरपुर जिला में एलपीजी उपभोक्ता 85,250 है जिनमें से 54498 उपभोक्ताओं ने आधार पंजीकरण करवा लिया गया है। इसके अतिरिक्त आधार पंजीकरण को बैंक के साथ लिकेंज भी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि योजना आरंभ होने के बाद सब्सिडी पाने के लिए उपभोक्ता अपना आधार पंजीकरण सुनिश्चित करें, राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना खाता खोलें एवं अपने खाते को आधार नंबर से जोड़ना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अपनी गैस एजेंसी में जाकर एक आवेदन फार्म जो गैस एजेंसियों में उपलब्ध है उसे भरकर एवं उसके साथ अपना आधार नंबर एवं बैंक खाते की प्रति संलगित करके गैस एजेंसी में रखे ड्राप बाक्स में डालें ताकि उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना का लाभ मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि हमीरपुर जिला के सभी छह विकास खंड मुख्यालयों बिझड़ी, टौणी देवी, नादौन, हमीरपुर, भोरंज तथा सुजानपुर में आधार कार्ड केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने आधार कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह इन केंद्रों पर संपर्क कर अपना आधार पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने पहले आधार पंजीकरण करवा लिया तथा उनका आधार कार्ड नहीं मिला है तो वह इंटरनेट के माध्यम से अपने आधार पंजीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पंजीकरण रदद होने के बारे में जब तक कोई सूचना नहीं मिले तब तक पुन: आधार पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं करें, क्योंकि आधार पंजीकरण एक बार ही किया जाता है।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD