Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित

 

भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी में नम्बर-वन है हरियाणा : गोपाल कांडा

सरकारी अस्पताल बने केवल रैफरल सेंटर : कांडा

भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी में नम्बर-वन है हरियाणा : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गुहला चीका , 03 Sep 2014

हरियाणा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी में नम्बर-वन है। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने अनाज मंडी में परिवर्तन रैली में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि प्रदेशवासियों को गुमराह करने के लिए प्रदेश को कभी शिक्षा का हब तो कभी प्रति व्यक्ति आय में नम्बर-वन , खेलों में नम्बर वन सहित अनेक क्षेत्रों में नम्बर-वन होने का दावा किया जा रहा है। परंतु सच्चाई इसके बिल्कुल विपरित है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते हरियाणा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अत्याचार और बेरोजगारी में नम्बर-वन के स्थान पर आ गया है। कांडा ने कहा कि हरियाणा से उद्योग अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। प्रदेश की औद्योगिक नीति दम तोड़ रही है। औद्योगिक विकास के अभाव में प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते अपने घर से दूर महानगरों का रुख करने को मजबूर है। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश में तीन टैक्स फ्री ज़ोन बनाए जाएंगे। जहां उद्योगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होगी और पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ के उद्योगपति भी हिमाचल के बद्दी क्षेत्र में जाने की बजाए हरियाणा के टैक्स फ्री ज़ोन में उद्योग लगाना पसंद करेंगे।

गोपाल कांडा ने प्रदेश की शिक्षा नीति की अलोचना करते हुए कहा कि हाल ही में आया प्रदेश के विद्यालयों का रिजल्ट शिक्षा नीति की पोल खोल रहा है। प्रदेश के शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, शिक्षा मंत्री का उनकी कोई परवाह नहीं है। कांडा ने कहा कि यही हाल सरकारी अस्पतालों का बना हुआ है। जो केवल रैफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। वहां जाने वाले मरीजों को रोहतक और चंडीगढ़ रैफर कर चिकित्सक अपनी जिम्मेवारी से पल्ला छाड़ रहे हैं। क्योंकि इन अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों, दवाईयों और डॉक्टरों का अभाव है। गोपाल कांडा ने कहा कि अब तक के किसी भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई। कांडा ने कहा कि इन लोगों की सोच लोकहित की नहीं रही और ये लोग सिर्फ अपना घर भरने में लगे रहे। इनको स्वार्थ के चश्में से केवल अपनों के हित ही नज़र आए। प्रदेश की जनता को हलोपा के रुप में एक सार्थक राजनैतिक विकल्प प्राप्त हो गया है और अब जन-जन का सम्मान होगा और लोकहित में काम होगा। कांडा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से हलोपा की पतंग आसमान छू रही है और मात्र चार माह में लाखों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा के मेहनती किसानों को सुविधाएं प्रदान की जाएं और हार्टिक्लचर को बढ़ावा दिया जाए तो अरब देशों को फलों और सब्जियों का निर्यात किया जा सकता है और वहां से कच्चा तेल आयात हो सकता है। जनसभा के आयोजक चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह बाजीगर, श्याम लाल वाल्मीकि के नेतृत्व में सैंकड़ो युवाओं ने मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ गोपाल कांडा की अगुवानी की और उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गुरजंट सिंह ने कांगे्रस व सुखदेव सिंह बाजीगर ने अपने सैंकड़ो साथियों सहित इनेलो छोड़कर हलोपा की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा के दौरान हरिओम भाली ने मंच संचालन किया। इस मौके पर संजय पान्नू, सुभांगी शर्मा, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, जगदेव सरपंच, पंडित नंदकिशोर, रोहताश, हरिश, संजय, बलकार सिंह पार्षद, धर्म सिंह गिल, जत्थेदार बाबा विश्वप्रताप सिंह, अजीत बैनीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। गोपाल कांडा ने कहा कि उद्योग मंत्री होते हुए भी रणदीप सुरजेवाला ने क्षेत्र में एक भी उद्योग नहीं लगवाया और न ही युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए कोई कदम उठाया। कांडा ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को चाहिए वह इस बारे में श्वेत पत्र जारी करें। वही गोपाल कांडा ने शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की कार्यप्रणाली की अलोचना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में स्कूलों का रिजल्ट गिरकर 52 प्रतिशत पर आ गया है।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD