Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रोगी कल्याण समिति का अनुमानित बजट 23 करोड़ 53 लाख : डीसी

जन औषधी केंद्र में ज्यादा से ज्यादा दवाइयां होंगी उपलब्ध, रोगियों के लिए मार्गदर्शन काउंटर भी खोला जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 24 Apr 2013

Last updated on: Apr 24, 2013, 00:00 IST

हमीरपुर जिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में रोगी कल्याण समिति के  लिए 23 करोड़ 53 लाख अनुमानित बजट तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त आशीष सिंहमार ने हमीर भवन में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में 21 करोड़ 61 लाख की राशि व्यय करके लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए जन औषधी केंद्र भी खोला गया है। 

उन्होंने कहा कि इस जन औषधी केंद्र में दवाइयों की ज्यादा से ज्यादा किस्में रखी जाएंगी, इस के लिए चिकित्सा अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की जाएगी ताकि लोगों को जन औषधी केंद्र में जरूरत के मुताबिक दवाइयां उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष में जन औषधी केंद्र पर दवाइयां खरीदने के लिए 12 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।सिंहमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में तीन बिस्तरों के साथ बर्न यूनिट भी आरंभ कर दिया गया है तथा बर्न यूनिट के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाई जा रही है इस के लिए निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है ताकि इस यूनिट का लाभ रोगियों को मिल सके।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल की वेबसाइट भी तैयार की जाएगी इस के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी घर बैठे ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले रोगियों के मार्गदर्शन के लिए मार्गदर्शन काउंटर भी अस्पताल परिसर में खोला जाएगा ताकि रोगियों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में सुझाव पेटी व शिकायत बाक्स भी रखा गया है तथा किसी भी रोगी या उनके तामीरदार को किसी तरह की कोई दिक्कत या स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए कोई सुझाव हो तो वे इस बाक्स में सादे कागज पर लिखकर डाल सकते हैं। बाक्स को सप्ताह में एक बार खोलने का प्रावधान किया गया है ताकि शिकायतों और सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इससे पहले सीएमओ डा सोनी ने उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति की गवॢनंग बॉडी के अध्यक्ष आशीष सिंहमार का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चलाए जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त गवॢनंग बॉडी के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD