Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मुख्यमंत्री द्वारा स्वयंसेवी संगठनों को एम्बूलेंस भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 18 Mar 2013

Last updated on: Mar 18, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां भारतीय मस्कुलर डिस्ट्रॉफी संघ सोलन तथा श्री सनातन धर्म सभा को दो रोगी वाहनों की चाबियां भेंट की। यह रोगी वाहन कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान की गई हैं।एक एम्बूलैंस श्री सनातन धर्म सभा को तथा दूसरी एम्बूलैंस भारतीय डिस्ट्रॉफी संघ सोलन को प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोगों की बैंक संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा क्षेत्रों में बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से समाज के कमज़ोर एवं ज़रूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध हो रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भारतीय मस्कुलर डिस्ट्रॉफी संघ विकलांग व्यक्तियों की सेवा में कार्यरत है। उन्होंने संघ से आग्रह किया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित व्यक्तियों तक पहुंच कर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाएं। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन, लाहौल एवं स्पीति के विधायक श्री रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री टी.जी. नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव श्री सुभाष आहलूवालिया, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री ए.के. साहनी, क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वश्री वी.पी. शर्मा एवं पी.के. लट्ठ, प्रख्यात समाज सेविका श्रीमती उमा बाल्दी, सनातन धर्म सभा के महा सचिव श्री विनोद अग्रवाल, भारतीय मस्कुलर डिस्ट्रॉफी संघ सोलन की अध्यक्ष श्रीमती संजना गोयल तथा महासचिव श्री विपिन गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD