राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल में भारत को मिला रजत
Web Admin
5 दरिया न्यूज
ग्लासगो , 03 Aug 2014
भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी रविवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला युगल वर्ग के फाइनल में हार मिली। भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पजडा। गुट्टा और पोनप्पा को एमिरेट्स एरेना में हुए खिताबी मुकाबले में मलेशिया की विवियन काह मुन और खेई वेई वुन ने 21-17, 23-21 से हराया। यह मैच 41 मिनट चला।अब से कुछ देर पहले पारूपल्ली कश्यप ने देश के लिए पुरुष एकल का स्वर्ण जीता था। पुरुष एकल में भी आरएमवी गुरुसाईदत्त ने शनिवार को कांस्य पदक हासिल किया था।